बिहार में अवैध DJ पर गिरी गाज, 15 दिनों के भीतर हो जाएंगे बैन – Times Now Navbharat

शहर
बिहार में अवैध डीजे होंगे बंद (AI Photo)
बिहार में अब बिना अनुमति डीजे (DJ) बजाना भारी पड़ सकता है। राज्य सरकार ने अनियंत्रित डीजे और उससे होने वाले तेज शोर पर लगाम कसने का फैसला किया है। गुरुवार को विधान परिषद में सरकार की ओर से घोषणा की गई कि अगले 15 दिनों के भीतर अवैध रूप से बजने वाले डीजे पर पूर्णतः रोक लगा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें फर्जी नौकरी, असली सैलरी! अमेरिका में करन गुप्ता का कारनामा, दोस्त को जॉब दिलाकर अपनी ही कंपनी से लेते रहा 45 लाख सलाना
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि राज्यभर में उन गाड़ियों और ट्रॉलियों की विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा, जिन्हें अवैध रूप से डीजे वाहन में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति डीजे लगाने वाले वाहनों को न केवल जब्त किया जाएगा, बल्कि मौके पर ही उनका संचालन बंद कराया जाएगा। जिन वाहनों की बनावट में बदलाव कर उन्हें डीजे ट्रॉली बनाया गया है, उनके मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का कहना है कि शादी-विवाह, जुलूस और अन्य आयोजनों में तेज आवाज में डीजे बजाने से शोर प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों, बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी होती है। कई बार देर रात तक तेज संगीत बजने से कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि बिना वैध अनुमति के चल रहे डीजे सिस्टम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिला स्तर पर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें जांच करेंगी।
सरकार ने साफ संकेत दिया है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों ने अपने वाहनों में अवैध रूप से बड़े साउंड सिस्टम लगाकर उन्हें डीजे गाड़ी में बदल दिया है, उन्हें या तो निर्धारित मानकों के अनुसार अनुमति लेनी होगी या फिर ऐसे सिस्टम हटाने होंगे। आने वाले दिनों में राज्यभर में विशेष अभियान चलाकर अवैध डीजे पर नकेल कसी जाएगी। सरकार के इस कदम को शोर प्रदूषण नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और देखें
रेखा सरकार का एक साल: CM ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं उपलब्धियां
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, छात्रों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इन 10 ट्रेनों के किराए में होगी बड़ी कटौती, जानें कितनी और वजह क्या है?
गाजियाबाद के अस्पताल में अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू
Maharashtra News: शादी कार्ड विवाद बना मौत की वजह, तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News