Saharsa News: सहरसा में सातवीं कक्षा के छात्र को अपराधियों ने दो दिन पहले गोली मार दी थी. वही अब इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, अंकित के पिता वकील है.
Trending Photos
Saharsa News: सहरसा में अपराधियों की गोली का शिकार हुए सातवीं कक्षा के छात्र अंकित आनन्द ने आज दम तोड़ दिया. दो दिन पहले पूर्व सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा के समीप बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े 13 वर्षीय छात्र अंकित आनंद के सिर में गोली मार दी थी. अपराधियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब छात्र अंकित अपने निजी स्कूल से पढ़कर साइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था.
वकिल है अंकित के पिता
घटना के बाद पीड़ित छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. जिसके बाद परिजनों ने आज नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया. बता दें कि अंकित के पिता वकिल है. इधर इस घटना के बाद छात्र अंकित के पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी फिर भी अपराधियों ने एक 13 साल के बच्चे की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें: कातिल पत्नी को आजीवन कारावास और 1 लाख जुर्माना, पति का बयान ही बना पुख्ता सबूत
जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि जो कोई भी हत्यारे इस घटना में शामिल हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले. उधर घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियों के तलाश में जुटी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. साथ ही, पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी और घटना का खुलासा किया जाएगा.
रिपोर्ट: विशाल कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.