Entertainment News LIVE: Bigg Boss 18 में काम्या पंजाबी ने लगाई विवियन की क्लास, जान्हवी कपूर को लेकर राम गोपाल का बयान – Jansatta

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 18 में काम्या पंजाबी इस वीकेंड का वार में नजर आईं और उन्होंने विवियन को सच्चाई का आईना दिखाया। काम्या ने कहा कि शो में जो विवियन दिख रहा है वो असल में है ही नहीं। राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में जान्हवी कपूर को लेकर कहा है कि वो उनके साथ काम नहीं करना चाहते। उन्हें श्रीदेवी पसंद थी, उनकी बेटी नहीं। मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए।
तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी के स्कूल फंक्शन में साथ नजर आए थे और अब वो दोनों बेटी के साथ नया साल मनाकर लौटे हैं।
https://www.instagram.com/reel/DEYQtGxTrhL/?igsh=OWFnbHloejNoZHJh

बिग बॉस 18 में इस हफ्ते वीकेंड का वार में काम्या पंजाबी नजर आईं। उन्होंने कहा कि विवयन ऐसे नहीं है, शो में उनकी रियल पर्सानालिटी नजर नहीं आ रही है। उन्होंने ये भी कहा कि विवियन की पत्नी नूरन उनका डेमेज कंट्रोल करने आई थीं।
राम गोपाल वर्मा ने जान्हवी कपूर को लेकर कहा- मुझे मां पसंद थीं, उनकी बेटी नहीं पसंद है। ये बात मैं निगेटिव वे में नहीं कह रहा हूं, सच कहूं तो, अपने करियर के दौरान कई ऐसे एक्टर्स और बड़े सितारे रहे हैं, जिनसे मेरा कोई खास जुड़ाव नहीं बन पाया। तो हां, जाह्नवी के साथ फिल्म करने का मेरा कोई इरादा नहीं है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News