Feedback
आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में एक सामान्य घरेलू विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया. पति ने पत्नी से टीवी का वॉल्यूम कम करने को कहा तो पत्नी भड़क उठी. उसने पति को चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, मंगलागिरी के उप-क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी मुरली कृष्णा ने बताया कि 27 साल के शेख अहमद ने 25 वर्षीय पत्नी से टीवी का वॉल्यूम कम करने के लिए कहा. पुलिस के मुताबिक, दोनों की शादी केवल आठ महीने पहले हुई थी. वे अमरावती में साथ रह रहे थे. यहां दोनों के बीच टीवी के वॉल्यूम को लेकर हुई मामूली कहासुनी अचानक हिंसा में बदल गई.
पुलिस का कहना है कि महिला ने विवाद के दौरान अहमद पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद अहमद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई. मृतक की मां ने घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके बेटे टीवी का वॉल्यूम कम करने की बात कही थी, जिसको लेकर पत्नी ने घायल कर दिया.
यह भी पढ़ें: झारखंड: देवर संग प्रेम में पत्नी ने कराई पति की हत्या, एक लाख रुपये की दी थी सुपारी
मंगलागिरी के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी मुरली कृष्ण ने कहा कि महिला ने टेलीविजन वॉल्यूम के मुद्दे पर पति शेख अहमद को कथित तौर पर चाकू मार दिया. कृष्णा ने बताया कि दोनों की शादी आठ महीने पहले हुई थी. पुलिस के अनुसार, इलाज के दौरान अहमद की मौत हो गई. घटना के बाद, पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहू ने टीवी का वॉल्यूम कम करने के लिए कहने पर उसके बेटे को चाकू मार दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू