Feedback
हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. यह कॉल सेंटर एक बंद पड़ी फैक्ट्री की बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने यहां छापेमारी की, जिसमें मौके से 24 युवक और युवतियों को पकड़ा गया.
छापेमारी के दौरान टीम ने कॉल सेंटर से 24 मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए. इस कार्रवाई में गुप्तचर विभाग, साइबर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और कुंडली थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही. फिलहाल पुलिस ने मामले में कॉल सेंटर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: सोनीपत: गैंगस्टर काला जठेड़ी के गांव में दिनदहाड़े फायरिंग, आपसी रंजिश में अशोक उर्फ भूरा को मारी गोलियां
बंद फैक्ट्री में चल रहा था कॉल सेंटर
जानकारी के अनुसार, कुंडली क्षेत्र में स्थित एक बंद पड़ी बिल्डिंग का इस्तेमाल फर्जी कॉल सेंटर के रूप में किया जा रहा था. सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग को पहले से इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गई. जांच के दौरान पता चला कि यहां से विदेश से आने वाली कॉल को रिसीव किया जा रहा था.
छापेमारी के दौरान कॉल सेंटर में मौजूद सभी युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया और मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कॉल सेंटर के माध्यम से किस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.
15 दिन पहले शुरू हुआ था फर्जी कॉल सेंटर
गुप्तचर विभाग के डीएसपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुंडली क्षेत्र में एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है. इसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई, जिसमें 24 युवक और युवतियों को पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस कॉल सेंटर की शुरुआत करीब 15 दिन पहले ही की गई थी.
डीएसपी के अनुसार, यहां से विदेशों से आने वाली कॉल को रिसीव किया जाता था. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉल सेंटर किसके निर्देश पर संचालित किया जा रहा था. कॉल सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू