Nawada News: भाजपा विधायक अनिल सिंह ने सदन में शिक्षा विभाग द्वारा रखरखाव और अन्य मदों पर खर्च किए गए 2425 करोड़ रुपये में गड़बड़ी का दावा किया और जांच की मांग की.
Trending Photos
Nawada News: नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने सदन में शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. उन्होंने विभाग द्वारा रखरखाव और अन्य मदों पर खर्च किए गए 2425 करोड़ रुपये में गड़बड़ी का दावा किया. विधायक अनिल सिंह ने सदन में कहा कि यह राशि निविदा के माध्यम से खर्च की गई है.
बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा
उन्होंने मंत्री को चुनौती देते हुए इस मामले की पूरी तरह जांच कराने की मांग की. विधायक ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के डीओ, डीपीओ स्थापना और संबंधित इंजीनियरों द्वारा राशि का दुरुपयोग किया गया है. अनिल सिंह ने विधानसभा में इस मामले की विस्तृत जांच के लिए एक कमेटी गठित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को मिले 2425 करोड़ रुपये में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है.
शिक्षा विभाग के खिलाफ बहस
इस मुद्दे पर सदन में खूब बहस हुई, जिसके बाद सभी विधायकों ने एक स्वर में शिक्षा विभाग के खिलाफ आवाज उठाई. अंततः, मंत्री ने बताया कि जिलाधिकारी (DM) को जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच से संबंधित सभी जानकारी विधायकों को भी उपलब्ध कराई जाएगी.
रिपोर्ट: यशवंत सिन्हा
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.