White vs Brown Rice For Weight Loss: ब्राउन या व्हाइट राइस, कौन सा चावल खाने से घटेगा वजन और रहेंगे हेल्दी? – AajTak

Feedback
White Rice vs Brown Rice For Weight Loss: चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. दाल, सब्जी या दही के साथ चावल हर घर में खाया जाता है. वैसे तो भारत में चावल के कई किस्में हैं लेकिन आमतौर पर इसे दो भागों में बांटा जाता है, सफेद चावल और ब्राउन चावल. कुछ लोगों का मानना है कि ब्राउन राइस वजन घटाने के लिए बेहतर होता है, वहीं कुछ का कहना है कि व्हाइट राइस आसानी से पच जाता है और सही मात्रा में खाया जाए तो नुकसान नहीं करता. ऐसे में आज हम इस खबर में जानेंगे कि वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए कौन सा चावल बेहतर है और क्यों.
ब्राउन राइस और व्हाइट राइस में क्या फर्क है?
ब्राउन राइस साबुत अनाज होता है. इसमें ऊपर की परत (ब्रान) और जर्म मौजूद रहते हैं, जिनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं. व्हाइट राइस को प्रोसेस किया जाता है, जिसमें ये परतें हटा दी जाती हैं. इससे चावल ज्यादा मुलायम हो जाता है और ज्यादा समय तक खराब नहीं होता लेकिन फाइबर और कुछ पोषक तत्व कम हो जाते हैं.
कैलोरी के मामले में
अक्सर लोग सोचते हैं कि ब्राउन राइस में बहुत कम कैलोरी होती है लेकिन ऐसा नहीं है. एक कटोरी पके हुए ब्राउन राइस और व्हाइट राइस में कैलोरी लगभग बराबर होती है. फर्क सिर्फ फाइबर का है. ब्राउन राइस में फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.
वजन घटाने में ब्राउन राइस कैसे मदद कर सकता है?
ब्राउन राइस वजन कम करने में कई तरह से मदद कर सकता है. इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जिसकी वजह से पेट देर तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे भूख कंट्रोल में रहती है. इसके अलावा, ब्राउन राइस ब्लड शुगर को भी बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करता है. जब ब्लड शुगर अचानक बढ़कर तेजी से गिरता है तो जल्दी भूख लगने लगती है लेकिन ब्राउन राइस धीरे-धीरे एनर्जी देता है, जिससे अचानक लगने वाली भूख और क्रेविंग कम हो सकती है. लेकिन ध्यान रखें, सिर्फ ब्राउन राइस खाने से वजन कम नहीं होता. इसके साथ सही डाइट और एक्सरसाइज भी जरूरी है.
व्हाइट राइस हमेशा खराब नहीं होता
व्हाइट राइस को अक्सर वजन बढ़ाने का कारण मान लिया जाता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है. व्हाइट राइस जल्दी पचता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. कई एशियाई देशों में लोग रोज व्हाइट राइस खाते हैं और फिर भी फिट रहते हैं. वजह है सही मात्रा और एक्टिव लाइफस्टाइल. अगर आप व्हाइट राइस को सीमित मात्रा में, सब्जी, दाल और प्रोटीन के साथ खाते हैं तो यह वजन घटाने की डाइट में भी शामिल किया जा सकता है.
फिर क्या खाना ज्यादा बेहतर है?
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो ब्राउन राइस आपके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है. हालांकि, व्हाइट राइस को भी सीमित मात्रा में हेल्दी लाइफस्टाइल, भरपूर सब्जी और प्रोटीन के साथ खाया जा सकता है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप बदल-बदलकर दोनों को अपनी डाइट में शामिल करें. सिर्फ व्हाइट राइस छोड़कर ब्राउन राइस खाने से ही वजन कम हो जाएगा, ऐसा जरूरी नहीं है. असली फर्क आपकी रोज की आदतों और लाइफस्टाइल से पड़ता है.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना न भूलें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News