Raxaul News: फोन पर तीन तलाक ने छिन ली शबनम की खुशियां, अब रक्सौल के शेल्टर होम में सिलाई सीख संवार रही जिं… – Zee News

Raxaul News: शबनम को पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया. अब वो रक्सौल के शेल्टर होम में सिलाई बुनाई का काम कर अपनी और अपने बेटे की जिंदगी को संवारने की कोशिश करने में लगी हुई है.
Trending Photos
Raxaul News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही तीन तलाक को लेकर कड़ा कानून बना दिया है, लेकिन आज भी तीन तलाक के टॉर्चर से मुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. ऐसा ही एक मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां फोन पर ही तीन तलाक से प्रताड़ित महिला शेल्टर होम में आत्मनिर्भर बनने के लिए जिंदगी से जद्दोजहद कर रही है. 

ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित
रक्सौल के सिलाई केन्द्र पर जीने का गुण सिख रही शबनम को उसके ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. सबनम ने ये बात लुधियाना में काम कर रहे अपने पति को बताई थी. पति ने पत्नी को लुधियाना ही आने की बात कही. शबनम जब लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो पति ने घर पर बुलाने से इनकार करते हुए फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया और उसके बाद शबनम से सम्पर्क बंद कर दिया. शबनम अपने एक बच्चे को लेकर कुछ दिनों तक इधर उधर भटकती रही. फिर सोशल मीडिया के माध्यम से स्वच्छ रक्सौल के निदेशक रंजीत सिंह से सम्पर्क किया.

यह भी पढ़ें: BJP विधायक ने सदन में खोला मोर्चा, शिक्षा विभाग में 2425 करोड़ के घोटले का आरोप

Add Zee News as a Preferred Source

तीन तलाक ने छीनी खुशियां
रंजीत सिंह स्वच्छ रक्सौल के शेल्टर होम रख कर शबनम को सिलाई-कटाई और ब्यूटिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं. संस्था के माध्यम से शबनम के बेटे को स्कूल में नामांकन करा कर शिक्षा देने का भी व्यवस्था की गई है. शबनम की जिंदगी को रक्सौल के स्वयंसेवी संस्था में एक नई उम्मीद मिल रही है. लेकिन फोन पर दिए तीन तलाक ने उसकी जिंदगी की तमाम खुशियां छीन लिया है.
रिपोर्ट: पंकज कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News