Feedback
AI इम्पैक्ट समित इस हफ्ते चर्चा में रहा है. चर्चा ना सिर्फ इस समिट की हुई है बल्कि इससे जुड़े कई पलों की भी है. ऐसा ही कुछ अमेरिकी CEO सारा हूकर (Sara Hooker) के साथ हुआ, जब उन्होंने दिल्ली में बाटा का स्टोर देखा. सारा ने इस पल को X पर शेयर किया है.
उन्होंने लिखा, ‘मैं एस्वातीनी और मोजांबीक में बाटा के जूते पहनकर बड़ी हुई हूं. मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये इतना यूनिवर्सल ब्रांड है.’ सारा ने भारत में बाटा को स्टोर देखा तो उन्हें इसके ग्लोबल ब्रांड होने का एहसास हुआ. उन्होंने अपने पोस्ट के साथ दिल्ली स्थित बाटा स्टोर की फोटो भी शेयर की है.
उनके इस पोस्ट ने बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यना खींचा. खासकर भारतीयों ने इस पर रिएक्ट किया और अपने बचपन के पलों को शेयर किया. एक यूजर ने लिखा कि स्कूल के दिनों में वो Bata के जूते पहनते हुए बड़ा हुआ. बाटा की शुरुआत 1894 में ज्लिन, चेकोस्लोवाकिया में थॉमस बाटा ने की थी. आज ये एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है.
I grew up with bata shoes in eswatini and in Mozambique. Had no idea it was such a universal brand. pic.twitter.com/ri4cqLBa9K
हूकर ने अपनी दिल्ली यात्रा की दूसरी फोटोज को भी शेयर किया है. दिल्ली ट्रैफिक और इंडिया गेट की एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली ट्रैफिक में मिले समय की वजह से मुझे इंडिया गेट देखने का मौका मिला.’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने Parle-G की फोटो शेयर की है.
The most consumed biscuit is the entire world.
G stands for genius. pic.twitter.com/XE3FSYxoYD
सारा हूकर सैन फ्रांसिस्को स्थित Adaption की को-फाउंडर और CEO हैं. साथ ही वो Cohere Labs की भी प्रमुख हैं, जो AI कंपनी Cohere की रिसर्च आर्म है. इससे पहले हूकर ने गूगल ब्रेन में काम किया है और उन्हें मशीन लर्निंग में उनके रिसर्च के लिए जाना जाता है.
सारा ने लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स को ज्यादा एफिशिएंट, सेफ और भरोसेबंद बनाने पर काम किया है. साथ ही सारा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम कॉउंसिल में फ्यूचर ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सदस्य भी हैं. India AI Impact Summit की शुरुात 16 फरवरी से हुई है. पहले ये इवेंट 20 फरवरी तक चलने वाला था, लेकिन लोगों के इंटरेस्ट को देखते हुए इसे 21 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू