Bihar News Today Live Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज किसान को क्षतिपूर्ति अनुदान देंगे. मुख्यमंत्री आवास 1, अणे मार्ग में 10 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. किसान को क्षतिपूर्ति राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज किसान को क्षतिपूर्ति अनुदान देंगे. मुख्यमंत्री आवास 1, अणे मार्ग में 10 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. किसान को क्षतिपूर्ति राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में मोंथा चक्रवात से प्रभावित फसल के लिए किसानों को अनुदान मिलेगा. मोंथा चक्रवात से खेतों में तैयार धान की फसलों को नुकसान हुआ था.
Bihar News LIVE Update: पटना में गोलीबारी कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहिनी मोड़ के पास बीते सोमवार देर रात हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. विधि-व्यवस्था एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में वारंट के लिए अर्जी दाखिल की गई है. पुलिस पहले ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया था. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि अन्य राज्यों में भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.
Bihar News LIVE Update: पूर्वी चंपारण में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प
पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. इस मामले में पैक्स अध्यक्ष बंजरिया थाना के चौकीदार समेत गांव के आधा दर्जन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. घायल जितेंद्र यादव और विकास यादव ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी पैक्स अध्यक्ष ने लाइसेंसी हथियार से हमला किया, जबकि कुछ लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है. घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Bihar News LIVE Update: पटना में AI समिट में कांग्रेस के हंगामे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पटना में बीजेपी का जोरदार विरोध
पटना : AI समिट में कांग्रेस के हंगामे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन… पटना में बीजेपी का जोरदार विरोध#BiharNews #BreakingNews pic.twitter.com/nvkz2pc8sU
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) February 21, 2026
Bihar News LIVE Update: बेतिया में तीसरी शादी में ‘पहली पत्नी’ के पहुंचने पर घमासान
बेतिया : तीसरी शादी में ‘पहली पत्नी’ के पहुंचने पर घमसान#BiharNews pic.twitter.com/Djz8UfjFIe
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) February 21, 2026
Bihar News Today Live Updates: सरकारी आदेश के बावजूद लखीसराय में खुलेआम बिक रहा है मांस-मछली
लखीसराय में सरकारी आदेश के बावजूद खुले में मांस-मछली की बिक्री जारी है. शहर के कई इलाकों में बिना ढंके और खुले वातावरण में मांस बिकता देखा जा रहा है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. बिहार सरकार ने यूपी मॉडल को अपनाते हुए खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के क्षेत्र में ही
इसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है. जिला प्रशासन से नियमों का सख्ती से पालन कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है. लखीसराय के बड़ी दरगाह, मछलहट्टा, पंजाबी मुहल्ला, लोहरपट्टी, वी-बाजार मॉल और विद्यापीठ चौक जैसे इलाकों में खुले में मांस बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इससे स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
Bihar News LIVE Update: बक्सर के कोइलवर तटबंध निर्माण में अनियमितता, ‘तटबंध के किनारे बालू की जगह मिट्टी की बोरी’
बक्सर- कोइलवर तटबंध निर्माण में अनियमितता… ‘तटबंध के किनारे बालू की जगह मिट्टी की बोरी’#BiharNews pic.twitter.com/MrRkTPx4Xr
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) February 21, 2026
Bihar News LIVE Update: बेगूसराय में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती
बेगूसराय में सिलेंडर ब्लास्ट… दो लोग गंभीर रूप से झुलसे… अस्पताल में भर्ती#BiharNews pic.twitter.com/rXWGJ8RzlX
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) February 21, 2026
Bihar News LIVE Update: नवादा के हिसुआ से BJP विधायक अनिल सिंह ने की मांग, सदन में 2425 करोड़ रुपये के खर्च में गड़बड़ी की जांच की मांग
नवादा- हिसुआ से BJP विधायक अनिल सिंह ने की मांग… सदन में 2425 करोड़ रुपये के खर्च में गड़बड़ी की जांच की मांग#BiharNews pic.twitter.com/fNgQxOeDPu
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) February 21, 2026
Bihar News Today Live Updates: मुंगेरः भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
मुंगेर के असरगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिक्रमपुर में एक घर में की छापेमारी. छापेमारी के दौरान घर के छत मिला भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को किया बरामद. पुलिस ने सभी शराब को जप्त कर जाँच में जुटी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.