गोरखपुर: शादी समारोह से 8 वर्षीय बच्ची को किडनैप कर किया दु्ष्कर्म, हालत गंभीर – AajTak

Feedback
गोरखपुर में एक शादी समारोह से एक बच्ची को किडनैप कर रेप का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि बच्ची को गांव का ही एक युवक उठा ले गया और कुछ दूर पर खेत में दुष्कर्म किया. फिर बच्ची को वहीं गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया. बच्ची जब कुछ देर तक नहीं दिखी तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया. फिर भी शादी वाले घर में बच्ची नहीं मिली. 
अचानक बच्ची के गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया. जिसके बाद शादी में शूट के लिए प्रयोग किए जा रहे ड्रोन कैमरे की मदद ली गई. इस दौरान ड्रोन कैमरे में दिखा कि बच्ची को एक युवक उठाकर ले जा रहा है. जिसके बाद परिजन उसी दिशा में गए तो बच्ची गंभीर हालत में मिली. जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में बीआरडी कॉलेज में भर्ती कराया गया. फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: महिला का रेप, उसकी नाबालिग बेटी संग अश्लील हरकत… नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
पुलिस ने क्या बताया?
इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि एक शादी समारोह से 8 वर्षीय बच्ची को गांव का ही एक व्यक्ति उठा ले गया और कुछ दूरी पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. परिवार वालों द्वारा जब बच्ची की तलाश शुरू की गई तब ड्रोन कैमरे में देखा गया कि गांव के ही व्यक्ति द्वारा बच्ची को बाहर ले जाते पाया गया. परिवार द्वारा सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आरोपी की पहचान अशोक निषाद के रूप में हुई है. वहीं पीड़िता का इलाज जारी है. उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना से ग्रामीणों में भी गुस्सा है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News