70+ उम्र में 25 सा जोश! रजनीकांत-कमल हासन की नई फिल्म का ऐलान, 3 मिनट के वीडियो ने उड़ाया गर्दा – Asianet News Hindi

तमिल सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार कमल हासन (71) और रजनीकांत (75) लगभग 47 साल बाद एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने 1981 की फिल्म Thillu Mullu में स्क्रीन शेयर की थी। उनकी अगली फिल्म का डायरेक्शन नेल्सन दिलीप कुमार करेंगे।
कमल हासन ने X (Twitter) पर फिल्म का अनाउंसमेंट करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा है, “मेरे दोस्त रजनीकांत के साथ एक खास पुनर्मिलन। हर महान यात्रा को एक और अध्याय मिलना चाहिए! नेल्सन दिलीप कुमार औरअनिरुद्ध रविचंदर को मेरी शुभकामनाएं और रेड जाइंट मूवीज को इस सहयोग को मजबूती देने के लिए धन्यवाद।” कुछ ही मिनटों में यह पोस्ट वायरल हो गई है।
रजनीकांत और कमल हासन की अगली फिल्म के ऐलान के बाद उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस रीयूनियन को लेकर एक फैन ने लिखा,”शानदार प्रोमो। आप क्लास हैं और थलाइवर मास। नेल्सन ने बेहद शानदार तरीके से मैनेज किया।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, “दशक का सबसे बड़ा सिनेमाई इवेंट आधिकारिक हो गया है। 47 साल बाद कमल हासन और रजनीकांत #RedGiant17 के लिए साथ आए हैं।”
एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, “70 प्लस की उम्र में दो गॉडफादर दिखा रहे हैं कि आभा क्या होती है । यह स्क्रीन प्रेजेंस की पराकाष्ठा है, यह बहुत बड़ा मोमेंट है। ” 3 मिनट 46 सेकंड का अनाउंसमेंट वीडियो दोनों स्टार्स की जबरदस्त मौजूदगी से भरपूर है।
रजनीकांत-कमल हासन की अपकमिंग फिल्म में म्यूजिक देंगे अनुरिद्ध रविचंदर। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी Red Giant Movies के पास है। मेकर्स ने बताया है कि शूटिंग जल्द शुरू होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News