Bihar/Jharkhand Breaking News Live: आदित्य सिंह ने की चिराग-दिलीप जायसवाल से मुलाकात, पैन-आईआईटी ग्लोबल लीडरशिप समिट का दिया न्योता – Navbharat Times

चुनाव आयोग द्वारा 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होने वाले एसआईआर प्रक्रिया पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह बहुत बढ़िया फैसला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर को धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। पटना में बातचीत में बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जो भी नकली वोटर हैं-चाहे हिंदू, मुस्लिम, सिख, या ईसाई; चाहे किसी भी धर्म से हो-अगर उनके एक से ज्यादा वोटर कार्ड हैं तो रद्द किए जाएंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों ने भी खुद को दो जगहों पर वोटर के तौर पर रजिस्टर किया था, एसआईआर प्रक्रिया से वह सब खत्म हो जाएगा। यह किसी एक जाति या समुदाय को टारगेट करने के बारे में नहीं है, बल्कि इस प्रक्रिया से वोट की प्रणाली निष्पक्ष होगी जो देश के भविष्य के लिए अच्छा है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्थिति ठीक नहीं है। अपराध अपनी चरमसीमा पर है। अपराधी बेखौफ हैं, क्योंकि प्रदेश की सरकार इन्हें संरक्षण दे रही है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से एनडीए सरकार आई है। हम पहले भी कहते रहे हैं कि अपराधी विजय-सम्राट हो गए हैं। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत हैं। उनकी स्थिति ठीक नहीं है। वह बस कठपुतली मुख्यमंत्री हैं, जिसे भाजपा चला रही है।
झारखंड हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में अहम फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि केवल शक या सामान्य आरोपों के आधार पर तलाक नहीं दिया जा सकता। अदालत ने कहा कि अवैध संबंध जैसे गंभीर आरोपों को साबित करने के लिए ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य आवश्यक हैं। यह मामला दो बच्चों वाले एक दंपती से जुड़ा है, जिनका विवाह दिसंबर 2011 में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पति ने आरोप लगाया था कि विवाह के कुछ समय बाद उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हो गया। उसके अनुसार वर्ष 2021 में पत्नी दोनों बच्चों, आभूषण और नगदी लेकर घर छोड़कर चली गई।
झारखंड के देवघर जिले में शुक्रवार को एक सुधार गृह (रिमांड होम) में 17 वर्षीय लड़की मृत पायी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की का शव कुंडा थाना क्षेत्र में स्थित सुधार गृह में फंदे से लटका पाया गया। देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन लड़की के परिवार को हत्या किये जाने का संदेह है। इसलिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी निश्चित नहीं कहा जा सकता।’’ उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि गोड्डा की रहने वाली यह लड़की पिछले छह महीनों से सुधार गृह में रह रही थी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News