भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सरकार अमेरिका में टैरिफ से जुड़े ताजा घटनाक्रम और उसके संभावित प्रभावों की स्टडी कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुवाहाटी में आयोजित 87वें सीआरपीएफ दिवस परेड के दौरान बड़ा ऐलान किया। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें…
स्टडी कर रहे; अमेरिकी SC के टैरिफ से जुड़े फैसले पर क्या बोली भारत सरकार
भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सरकार अमेरिका में टैरिफ से जुड़े ताजा घटनाक्रम और उसके संभावित प्रभावों की स्टडी कर रही है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “शुक्रवार को सीमा शुल्क के बारे में आया अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे संज्ञान में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस संबंध में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया है।” बयान में कहा गया, “अमेरिकी प्रशासन की तरफ से कुछ कदमों की घोषणा की गई है। हम इन सभी घटनाक्रमों का उनके प्रभावों के संदर्भ में अध्ययन कर रहे हैं।” पूरी खबर
ट्रंप से शेयर किया गया खामेनेई को मारने का प्लान, US-ईरान टेंशन के बीच रिपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पेंटागन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई और उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को निशाना बनाने का प्लान पेश किया था। यह खबर अमेरिकी डिजिटल न्यूज आउटलेट एक्सियोस ने सीनियर अमेरिकी अधिकारियों और सलाहकारों के हवाले से प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार, यह योजना कुछ सप्ताह पहले ट्रंप को सौंपी गई थी, जिसमें खामेनेई, उनके बेटे और अन्य मुल्लाओं को हटाने का प्रस्ताव भी शामिल है। राष्ट्रपति सलाहकार ने कहा कि पेंटागन ने हर संभावित स्थिति के लिए विकल्प तैयार किए हैं। पूरी खबर
5 साल में घुसपैठियों को न केवल मतदाता सूची से निकालेंगे, बल्कि देश से भी: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुवाहाटी में आयोजित 87वें सीआरपीएफ दिवस परेड के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत से नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि अगर भारत नक्सलियों से मुक्त हो सकता है, तो वह घुसपैठियों से भी मुक्त हो सकता है। अगले 5 वर्षों में अवैध प्रवासियों को न केवल मतदाता सूची से बल्कि देश से भी निकाल दिया जाएगा। पूरी खबर
भारतीय टीम ने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को धोया, T20 सीरीज भी कर ली अपने नाम
सीरीज डिसाइडर मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने न सिर्फ 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला जीता, बल्कि इस सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। 177 रनों का टारगेट मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सामने था, लेकिन टीम 159 रन ही 20 ओवर में बना सकी। भारत ने 17 रनों से इस मैच को जीता और 2-1 से सीरीज अपने नाम की। हरमनप्रीत कौर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं, जिन्होंने 82 रनों की दमदार पारी खेली। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एडिलेड में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पूरी खबर
गरीबी से PAK का बुरा हाल, लेकिन नवाज की सीएम बिटिया उड़ा रही पैसे
पाकिस्तान में गरीबी से बुरा हाल है। लोग दो वक्त के खाने और रोजमर्रा से जुड़ी हुईं चीजों के लिए तरस रहे हैं। दूसरी ओर पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी और पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज पैसे उड़ा रही हैं। मरियम नवाज की अपनी सरकार द्वारा अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए 11.7 अरब का एक शानदार जहाज खरीदने पर कड़ी आलोचना हो रही है। स्ट्रैटकॉम ब्यूरो का कहना है कि पंजाब सरकार ने अपने वीआईपी ट्रांसपोर्ट रोल के लिए एक नया, 2019 में बना गल्फस्ट्रीम GVII-G500 एयरक्राफ्ट खरीदा है। एयरक्राफ्ट की अनुमानित कीमत लगभग USD 42 मिलियन (PKR 11.7 अरब) है। पूरी खबर
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play