उदयपुर में विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने किया कंफर्म! – AajTak

Feedback
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं. कपल की शादी 2026 की सबसे चर्चित खबरों में से एक है. शादी की तारीख को लेकर अफवाहें और उदयपुर में इंटीमेट सेरेमनी की खबरें लगातार चल रही थीं. हालांकि लंबे समय तक दोनों ही एक्टर्स चुप हैं. उन्होंने न कभी अपने रिश्तों को कंफर्म किया और न ही शादी की अफवाहों पर कोई रिएक्शन सामने आया. लेकिन अब लगता है कि रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपनी शादी की पुष्टि कर दी है.
रश्मिका ने किया शादी को कंफर्म?
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक, जब उन्होंने एक्ट्रेस से कॉन्टैक्ट कर उन्हें विजय देवरकोंडा संग शादी के लिए बधाई दी, तो रश्मिका ने बहुत प्यार से इसे स्वीकार करते हुए ‘शुक्रिया’ कहा और साथ में एक स्माइली इमोजी भी भेजी. इससे सारी अटकलें खत्म हो गईं और यह कंफर्म हो गया है कि दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी रचाने वाले हैं.
पोर्टल के अनुसार, जब उन्होंने और ज्यादा डिटेल्स जानने की कोशिश की, तो पता चला कि तेलुगू या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से किसी को भी शादी में इनवाइट नहीं किया गया है, क्योंकि यह बहुत छोटी और प्राइवेट सेरेमनी होगी. कपल ने अपने दोस्तों के लिए हैदराबाद और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन प्लान किए हैं. यह भी कंफर्म हुआ है कि दोनों एक्टर्स ने काम से थोड़ा ब्रेक लिया है और रश्मिका के बिजी शेड्यूल को देखते हुए, शादी के तुरंत बाद उन्हें वापस काम पर वापस लौटना होगा.
नहीं चाहते दिखाना फोटो-वीडियो?
इससे पहले वैरायटी इंडिया ने रिपोर्ट किया था कि शादी से पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को एक प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरा करना है. दोनों एक साथ एक विज्ञापन की शूटिंग करेंगे. एक और रिपोर्ट के अनुसार, विजय और रश्मिका यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनकी शादी की कोई फोटो या वीडियो लीक न हो.
हाल ही में खबर आई थी कि कपल ने शादी में ‘नो-फोन पॉलिसी’ लागू की है. इससे पहले एक तेलुगू न्यूज पोर्टल ने दावा किया था कि एक टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कपल से उनकी शादी के वीडियो के एक्सक्लूसिव राइट्स खरीदने के लिए भारी-भरकम रकम का ऑफर दिया था. यह डील हाल के समय में शादी से जुड़े सबसे बड़े ऑफर में से एक बताई जा रही थी. हालांकि विजय और रश्मिका ने इस ऑफर को ठुकरा दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा खास तौर पर इस समारोह को पूरी तरह प्राइवेट रखना चाहते हैं और इसे कमर्शियलाइज नहीं करना चाहते. एक्टर चाहते हैं कि शादी एक इंटीमेट आयोजन बना रहे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News