PM Narendra Modi Meerut Visit Live: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए ZEE UP-UK के साथ.
Trending Photos
PM Narendra Modi Meerut Visit Live: 22 फरवरी का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. आज पीएम नरेंद्र मोदी मेरठ दौरे पर हैं. यहां पीएम मेरठ मेट्रो की सौगात देंगे. इसके साथ ही 12930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. अब अगर मौसम की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश में बारिश पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है. पूर्वी जिलों में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. आइये जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें.
PM Modi Meerut Visit Live: पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा और नमो भारत कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. मोहिउद्दीनपुर स्थित रैली स्थल पर भव्य मंच बनाया गया है. शनिवार को पूरे कार्यक्रम का विस्तृत रिहर्सल हुआ, जिसमें सुरक्षा व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा की गई. सुरक्षा प्रबंधों की कमान विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के हाथों में है. पुलिसकर्मियों को रविवार सुबह 8 बजे से अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं. ड्यूटी कार्ड गले में पहनना अनिवार्य है.
PM Modi Meerut Visit Live: मेरठ को आज पीएम मोदी देंगी बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 12:30 बजे शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और वहां से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा करेंगे. दोपहर लगभग 1 बजे वे मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर पीएम जनसभा को संबोधित भी करेंगे.
PM Modi Meerut Visit Live: मेरठ को मिलेगी..’डबल इंजन’ की सौगात
#Meerut
मेरठ को मिलेगी..’डबल इंजन’ की सौगात
PM मोदी देंगे..मेरठ को बंपर तोहफा
आज से मेरठ मेट्रो की होगी शुरुआत
मेट्रो और रेपिड रेल की सौगात देंगे पीएम मोदी #MeerutMetro #PMModi #YogiAdityanath #RapidMetro #CMYogi #ZeeUPUK @narendramodi@myogiadityanath @zeeramesh… pic.twitter.com/vj3IbiLpm8
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 22, 2026
UP Breaking News: मुरादाबाद में देर रात आग से हड़कंप
बुध बाजार में दो मंजिला कपड़ा दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धधकी कपड़ा व्यापारी की दुकान, दमकल की 3 गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू, फायर ब्रिगेड की मशक्कत से टला बड़ा हादसा, भीषण अग्निकांड में लाखों के नुकसान की खबर
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.