लिव-इन रिश्ते की आड़ में क्रूरता, प्रेमी ने प्राइवेट पार्ट तक दिया जला! जिंदगी के लिए जंग लड़ रही 19 वर्षीय छा – Times Now Navbharat

गुरुग्राम में त्रिपुरा की छात्रा के साथ प्रेमी की हैवानियत
हरियाणा के गुरुग्राम में एक प्रेमी ने अपने लिव-इन-पार्टनर के साथ ऐसी अमानवीय कृत्य किया है कि इसे जानकर हर कोई सिहर जा रहा है। युवक ने लड़की के साथ संबंध तो बनाए ही, उसे इस तरह से टॉर्चर किया कि उसके प्राइवेट पार्ट में आग तक लगा दी। पीड़िता इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- 13 दिन ICU में, फिर भी नहीं टूटा कनिष्का का सपना, ऑक्सीजन सपोर्ट पर देने पहुंच गई 12वीं की परीक्षा
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी शिवम (नरेला, दिल्ली निवासी) ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ यह अमानवीय कृत्य किया। एफआईआर 19 फरवरी 2026 को रात 8:35 बजे दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर पीड़िता के बयान के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके साथ मारपीट और हिंसा करता रहा।
पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक पीजी में रहकर बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। सितंबर 2025 में उसकी मुलाकात एक ऑनलाइन ऐप के जरिए शिवम से हुई। बातचीत के बाद दोनों मिलने लगे और कुछ समय बाद साथ रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उस पर शक करने लगा और आए दिन मारपीट करता था।
एफआईआर में दर्ज बयान के मुताबिक 16 फरवरी 2026 को आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उसने स्टील की बोतल से सिर पर हमला किया, सिर को दीवार और फर्नीचर से टकराया, मिट्टी के बर्तन से मारा और सैनिटाइजर डालकर निजी अंगों को जलाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से उसके पैरों पर हमला किया और धमकी दी कि वह उसे इस कदर अपंग कर देगा कि वह न चल पाएगी और न ही मां बन सकेगी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए।
18 फरवरी की रात पीड़िता ने किसी तरह आरोपी का फोन इस्तेमाल कर अपनी मां को बंगाली भाषा में पूरी घटना बताई, ताकि आरोपी को समझ न आए। इसके बाद उसकी मां ने 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआत में डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अयोग्य घोषित किया, जिसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए फिट घोषित किया, जिसके बाद पुलिस ने उसका विस्तृत बयान दर्ज किया।
शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और देखें
फर्जी नौकरी, असली सैलरी! अमेरिका में करन गुप्ता का कारनामा, दोस्त को जॉब दिलाकर अपनी ही कंपनी से लेते रहा 45 लाख सलाना
गहनों के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, देखता रह गया व्हीलचेयर पर बैठा लकवाग्रस्त बेबस पति
UP : खून से सना पड़ा था किन्नर, ऊपर फंदे से लटका था युवक; क्या है हत्या-आत्महत्या का राज
20 दिन की मोहब्बत और विश्वासघात, दोस्त की बीवी से नजदीकियां, फिर कत्ल; मऊगंज हत्याकांड का बड़ा खुलासा
मर्डर, जादू-टोना… इंदौर में MBA स्टूडेंट की हत्या की डरावनी बातें, पुलिस ने किया खुलासा

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News