Bihar Breaking News Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को आएंगे बिहार, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में होंगे शामिल – Zee News

Bihar Breaking News: बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (रविवार, 22 फरवरी) वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने वाले हैं. कार्यक्रम आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में होगा. दानापुर छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस को कोर्ट से संदिग्धों का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की इजाजत मिल गई है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अंडर-19 विश्वकप में अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. वैभव के खेल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी काफी ज्यादा इंप्रेस हुए हैं. मुख्यमंत्री आज (रविवार, 22 फरवरी) वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने वाले हैं. यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में होगा. समारोह में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री विजय चौधरी समेत दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. उधर दानापुर के फुलवारी शरीफ इलाके में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में जांच तेज हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को संदिग्धों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी मिल गई है. चार संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा. पुलिस सूत्रों के अनुसार विशेषज्ञ टीम के साथ इसी सप्ताह टेस्ट कराए जाने की संभावना है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: नगर निगम बैठक की बड़ी बातें
राजधानी पटना में विज्ञापन को लेकर नगर निगम सख्त है. मुख्य रूप से शहरों को गंदा करने वाले और यत्र तत्र पोस्टर लगाने वालों पर करवाई होगी. निगम की ओर से विज्ञापन पॉलिसी लाई गई है. डाकबंगला और फ्रेजर रोड पटना सिटी को दो श्रेणी में बांटा गया है. नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक में विज्ञापन (संशोधन) विनियम-2025 पर चर्चा हुई. डाकबंगला और फ्रेजर रोड को पटना सिटी की श्रेणी में ही रखा गया. शहर को दो श्रेणियों ‘ए’ (उच्च मांग) और ‘बी’ (मध्यम मांग) में बांटा गया, जबकि पहले प्रस्तावित चार श्रेणियां समाप्त कर दी गईं हैं. नगर निगम का 54 विज्ञापनदाताओं पर निगम का 108 करोड़ रुपये बकाया है. कई का मामला कोर्ट में है, जिसको भी वसूला जाना है. सड़कों को ए, बी, सी, डी जोन में बांटकर शुल्क तय होगा. 2023 की नियमावली को आधार माना जाएगा.
व्यक्तिगत विज्ञापन: 5 रुपये प्रति वर्गफीट.
व्यावसायिक विज्ञापन: 10 रुपये प्रति वर्गफीट (50-80 रुपये करने का प्रस्ताव).
चुनावी विज्ञापनों के लिए लाइसेंस शुल्क 2 लाख रुपये.
Bihar Breaking News Today: बिहार में पराली जलाने पर 1807 किसानों का DBT सस्पेंड!
Bihar parali burning news : बिहार में पराली जलाने पर 1807 किसानों का DBT सस्पेंड !#BiharKisan #ParaliBurning #FarmersNews pic.twitter.com/0Yqz4YkVfo
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) February 22, 2026
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News