भास्कर अपडेट्स: तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट; अब तक 6 शव मिले, रेस्क्यू … – Dainik Bhaskar

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विरुधुनगर की फैक्ट्री से अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं। बचाव अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि यह विस्फोट रसायनों को मिलाने की प्रक्रिया के दौरान हुआ और इससे वहां बना एक कमरा ध्वस्त हो गया, जिसके कारण लोगों की मौत हो गई।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में गोलीबारी, 5 लोग घायल
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में दो पक्षों की लड़ाई के दौरान हुई गोलीबारी में 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 पुरुष और 1 महिला शामिल है। यह घटना हैरी थॉमस वे एनई 1500 ब्लॉक में हुई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि पांचों घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया है।
दिल्ली में स्कूल के बाहर स्टूडेंट की चाकू घोंपकर हत्या, 7 अरेस्ट
दिल्ली के शकरपुर इलाके में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के बाहर 14 साल के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामला दो स्टूडेंट के बीच विवाद का है।
दिल्ली से साइबर ठग अरेस्ट- खुद को अमेरिकी बताता था, प्राइवेट वीडियो से महिलाओं को ब्लैकमेल करता था
दिल्ली में पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति खुद को अमेरिका में रहने वाला फ्रीलांसर बता रहा था और उसने बम्बल, स्नैपचैट पर प्रोफाइल बनाने के लिए वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया। उसने 18-30 साल की महिलाओं को निशाना बनाया। उन्हें प्राइवेट तस्वीरों और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और ऐप-आधारित वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और 13 क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए।
इथोपिया में 5.5 तीव्रता का भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट को लेकर चिंता बढ़ी
यूरोपियिन मिडटरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक इथोपिया में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था। इससे पहले दिन में इथियोपिया के केंद्रीय माउंट डोफन में ज्वालामुखी विस्फोट की सूचना दी थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इलाके में लगातार छोटे-छोटे झटके महसूस किए गए।
असम पुलिस ने ₹2 करोड़ की कोडीन से बनी कफ सिरप जब्त की, CM बोले 2024 में 183 Kg हेरोइन पकड़ी
असम पुलिस ने शुक्रवार को कछार जिले में एक वाहन से दो करोड़ रुपए कीमत की कोडीन से बने कफ सिरप की 11,100 बोतलें जब्त कीं।
कोडीन अफीम और मार्फीन से बनाता है, इसलिए लोग इससे बने कफ सिरफ का इस्तेमाल नशे के लिए करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत में बताया था कि 2024 में पुलिस ने 682.44 करोड़ रुपए की और अन्य ड्रग्स जब्त की।
सीएम सरमा ने कहा, “2021 में पुलिस ने 420.17 करोड़ रुपए, 2022 में 784.55 करोड़ रुपए, 2023 में 742.09 करोड़ रुपए और पिछले साल यानी 2024 में 682.44 करोड़ रुपए की 183 Kg हेरोइन जब्त की।
पिछले साल पुलिस ने 22,776 Kg, 114 Kg अफीम, 33.07 लाख नशीली गोलियां, 14 Kg मॉर्फिन और 2.30 लाख कफ सिरप की बोतलें जब्त की थीं।
फैज अहमद किदवई सिविल एविएशन डायरेक्ट्रेट के महानिदेशक नियुक्त
फैज अहमद किदवई शुक्रवार को सिविल एविएशन डायरेक्ट्रेट के महानिदेशक नियु्क्त किए गए। वे 1996 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं। इससे पहले वे कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे। उनकी नियुक्ति केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी के आदेश पर हुई।
वहीं, मध्य प्रदेश कैडर के ही 1998 बैच के IAS आकाश त्रिपाठी को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय से मुक्त कर ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News