Bihar Chunav Manthan 2025: 'बिहार में आज तक नहीं लगा राजपूतों का पोस्टर', मंथन 2025 के मंच से बोले राजीव प्रताप रूडी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bihar Chunav Manthan 2025: 3 अक्टूबर बिहार के लिए बेहद खास रहा। इस दिन बिहार के सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज एक साथ एक मंच पर दिखे। कार्यक्रम का शुभारंभ ही बेहद महत्वपूर्ण रहा। देश की राजनीति में रणनीति बनाने वाले और बिहार की राजनीति में पहली बार खुद मैदान में उतरने वाले प्रशांत किशोर से मंथन की शुरुआत हुई और उपेंद्र कुशवाहा, अशोक चौधरी, अखिलेश सिंह, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी अपनी बात कह चुके हैं.
उसके बाद राकेश सिन्हा, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय सिंह के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपनी बात कह चुके हैं।पैनल में अजय आलोक, अभय दुबे और शक्ति यादव ने तीखे सवालों का सामना किया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बाद आखिर में राजीव प्रताप रूड़ी मंचन ने मंच से अपनी बात कही।
Manthan 2025 की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव के साथ
Bihar Chunav Manthan 2025: 3 अक्टूबर बिहार के लिए बेहद खास रहा। इस दिन बिहार के सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज एक साथ एक मंच पर दिखे। कार्यक्रम का शुभारंभ ही बेहद महत्वपूर्ण रहा। देश की राजनीति में रणनीति बनाने वाले और बिहार की राजनीति में पहली बार खुद मैदान में उतरने वाले प्रशांत किशोर से मंथन की शुरुआत हुई और उपेंद्र कुशवाहा, अशोक चौधरी, अखिलेश सिंह, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी अपनी बात कह चुके हैं.
उसके बाद राकेश सिन्हा, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय सिंह के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपनी बात कह चुके हैं।पैनल में अजय आलोक, अभय दुबे और शक्ति यादव ने तीखे सवालों का सामना किया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बाद आखिर में राजीव प्रताप रूड़ी मंचन ने मंच से अपनी बात कही।
Manthan 2025 की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव के साथ
राजीव प्रताप रूडी से जब पूछा गया कि तेजस्वी यादव का क्या भविष्य देखते हैं तो भाजपा नेता कहते हैं कि तेजस्वी यादव चुनाव हारें और नेता प्रतिपक्ष बने रहें। अगर गलत काम करेंगे तो ईडी और सीबीआई तो क्या विजिलेंस भी छापेमारी करेगी।

क्या आपने पप्पू यादव को माफ कर दिया?◆ सुनिए News24 के मंथन मंच पर बीजेपी सांसद @RajivPratapRudy ने क्या कहा @manakgupta | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection pic.twitter.com/MDVumtNYQx
बिहार में केजरीवाल जैसा हाल तो नहीं होगा? इस पर राजीव प्रताप रूडी कहते हैं यहां ऐसा कोई जेपी जैसा आंदोलन नहीं चल रहा। सामान्य यात्रा चल रही है, भाषण चल रहा है। पॉलिटिकल प्रोबेशन चल रहा है
आपने पप्पू यादव को माफ किया क्या? मैं अपने क्षेत्र में काम करता हूं, लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल पर तंज कसते हुए भाजपा नेता कहते हैं मेरी 40 साल की राजनीतिक यात्रा में मेरे जानने वाले या तो जेल पहुंच गए, या राजनीति से बाहर हो गए।

क्या आप कांग्रेस पार्टी को बिहार में एक गंभीर खिलाड़ी मानते हैं?◆ सुनिए News24 के मंथन मंच पर बीजेपी सांसद @RajivPratapRudy ने क्या कहा @manakgupta | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection pic.twitter.com/Tu5HYHn6xD
राजीव प्रताप रुडी कहते हैं कि सभी राजनीतिक पार्टियां राजनीतिक समीकरण देखती हैं। नेताओं की पहचान उनकी जाति से होती है। मैं क्षत्रिय समाज से नहीं होता तो मुझे टिकट नहीं मिलता। राजपूतों का पोस्टर बिहार में आज तक नहीं लगा। बिहार में राजपूतों की साढ़े 3 प्रतिशत आबादी है।

राजीव प्रताप रूड़ी बिहार में बीजेपी का चेहरा क्यों नहीं बन सकते?◆ सुनिए News24 के मंथन मंच पर बीजेपी सांसद @RajivPratapRudy ने क्या कहा @manakgupta | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection pic.twitter.com/oPhO7k18VT
बिहार में गब्बर सिंह वापस नहीं आएगा। बिहार सबसे ज्यादा निवेश वाला राज्य है। बिहार की प्रति कम होने पर सम्राट चौधरी कहते हैं कि जो राज्य 55 साल तक लुटता रहा हो, वहां प्रति व्यक्ति आय ज्यादा कैसे होगी?

बिहार में आरक्षण के मुद्दे पर डिप्टी सीएम @samrat4bjp ने क्या कहा? ◆ सुनिए News24 के मंथन मंच पर डिप्टी सीएम @samrat4bjp LIVE#biharelection | @gforgarima | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection pic.twitter.com/UR1JRz3q2H
सम्राट चौधरी कहते हैं कि भारत लोकतांत्रिक प्रदेश है, सभी धर्मों का सम्मान होता है। भाजपा का एजेंडा स्पष्ट है, सबका साथ, सबका विकास। हम मुस्लिमों को अलग नहीं मानते। यह राम का भारत है। पूजा करने की पद्धति बदली है, सभी राम के बच्चे है। बिहार चुनाव में एनडीए 2010 से अच्छा प्रदर्शन करेगा। उस समय 206 सीटें जीती थीं, इस बार उससे अधिक सीटें जीतेंगे

"यह राम का भारत है, सब राम के वंशज हैं'': डिप्टी सीएम @samrat4bjp ◆ सुनिए News24 के मंथन मंच पर डिप्टी सीएम @samrat4bjp LIVE#biharelection | @gforgarima | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection pic.twitter.com/IcoAjo5DDT
सम्राट चौधरी बोले, कोई मेरी पढ़ाई पर सवाल उठा दे तो मैं इस्तीफा देकर घर चला जाउंगा। डॉक्टर लिट की उपाधि ऑननेरी है। प्रशांत किशोर झूठ फैला रहे हैं उनके आगे तो आरजेडी फेल हो गई है। उन्होंने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि हम नया बिहार बनाएंगे, अपराधी को बगल में बैठाएंगे, यही जन स्वराज बनाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि बूथ लुटेरे वोट चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार चुनाव 2025 में NDA 225 सीटें जीतेगी।

RJD प्रवक्ता शक्ति यादव कहते हैं कि बिहार में कभी कोई निर्णयों को घूस देकर प्रभावित नहीं कर सकता

"बिहार में कभी कोई निर्णयों को घूस देकर प्रभावित नहीं कर सकता": RJD प्रवक्ता @sshaktisinghydv ◆ सुनिए News24 के मंथन मंच पर RJD प्रवक्ता @sshaktisinghydv LIVE #biharelection | @gforgarima | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection pic.twitter.com/0UW7zwHGqS
बिहार भाजपा नेता अजय आलोक कहते हैं कि नीतीश पर जहर बेअसर होता है। NDA का मतलब बताते हुए कहते हैं, नीतीश दमदार असरदार

चुनाव आयोग क्यों नहीं दिखाता घुसपैठियों के आंकड़े?◆ सुनिए News24 के मंथन मंच पर भाजपा प्रवक्ता @alok_ajay का जवाब #biharelection | @gforgarima | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection pic.twitter.com/lPPV9PzX5z
शक्ति यादव ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनाव में जेडीयू 25 और भाजपा 40 सीटों पर सिमट जाएगी।
Bihar Chunav Manthan 2025: मंथन 2025 के मंच से बिहार के दिग्गज नेताओं अभय दुबे, अजय आलोक, शक्ति यादव ने एकसाथ अपनी बात रखी। आरजेडी नेता अभय दुबे बोले, बिहार में भ्रष्टाचारियों का सफाया करना है। बिहार की प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है। रामद्रोही सत्ता का उपभोग करते हैं। SIR में चुनाव आयोग ने माना कि कोई घुसपैठिया नहीं है।

ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल में हुए विकास के कारण ही आज बिहार की विकास दर दोहरे अंक में पहुंची। आज बिहार की विकास दर 11 प्रतिशत से अधिक विकास दर है, 2006 से उन्होंने बिहार की सत्ता संभाली, तब से बिहार का विकास होना शुरू हुआ। उन्होंने बंद पड़ी योजनाओं को शुरू किया जिसका परिणाम है कि आज बिहार विकसित बिहार बनने की तरफ बढ़ रहा है।

बिहार की पूर्व सरकार ने कोई एक योजना बता दीजिए जो उन्होंने महिला वर्ग के सशक्तिकरण के लिए चलाई हो, नीतीश सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए. 2005 में सत्ता में आते ही सभी वर्गों के लिए काम किया. सामाजिक सुरक्षा के लिए काम किया. महिलाओं को आरक्षण किया. बिहार के हर परिवार में एक महिला को दस हजार रुपये देने का ऐलान किया. नीतीश जो कहते हैं, वो करते हैं.

मंथन 2025 में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बोले कि बिहार में नीतीश सरकार के आने के बाद से विकास दर दोगुनी हुई। 10 लाख से अधिक रोजगार सृजन हुआ। आने वाले समय में यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वाले तो सिर्फ लालू प्रसाद यादव से डरते हैं. एक इंजन भ्रष्टाचार में है, दूसरा इंजन अपराध में शामिल है. लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश जी क्यों चले गए, उसकी वजह के बारे में मैं किसी दिन बताऊंगा.

"बिहार के लोग सरकारी योजना के पैसे ले लेंगे, लेकिन वे निर्णय अपने दिमाग से लेंगे" ◆ News24 के मंथन मंच पर RJD के नेता तेजस्वी यादव ने कहा#biharelection | @manakgupta | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection | Manak Gupta |… pic.twitter.com/Fsb4ZZMDEM
तेजस्वी यादव ने कहा कि साल 2020 में जो कुछ हुआ, उससे हमने बहुत कुछ सीखा है. साल 2020 में वोट की ही नहीं, बल्कि सीटों की भी चोरी हो गई थी. News24 के मंथन मंच पर तेजस्वी यादव ने टी-शर्ट पर लिखे ‘Respect’ का मतलब समझाया.

News24 के मंथन मंच पर तेजस्वी यादव ने टी-शर्ट पर लिखे 'Respect' का मतलब समझाया #biharelection | @manakgupta | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection | Manak Gupta | @yadavtejashwi pic.twitter.com/tBBwuFTlRM
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज संविधान को, भारतीय लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश हो रही है, साजिश रची जा रही है. 20 साल पुरानी सरकार अब खटारा हो चुकी है.

"आज संविधान को कुचलने की कोशिश हो रही है"◆ News24 के मंथन मंच पर RJD के नेता तेजस्वी यादव ने कहा #biharelection | @manakgupta | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection | Manak Gupta | @yadavtejashwi pic.twitter.com/YZTfKEcGww
News24 के मंथन मंच पर राष्ट्र की बात में अबरीस सिद्दीकी ने कहा कि मसलमानों को भारत की विरासत से प्यार करना चाहिए. बीजेपी के बहुत से नेताओं की मुस्लिम समाज में बहुत इज्जत होती है. लालकृष्ण आडवाणी के रथ को लालू यादव ने रोका था, सुनें कैसे…

कैसे लालकृष्ण आडवाणी के रथ को लालू यादव ने रोका था ?◆ सुनिए News24 के मंथन मंच पर RJD के नेता @abarisiddiqui ने क्या कहा #biharelection | @manakgupta | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection | Manak Gupta pic.twitter.com/GXZ7SMQLNM
बिहार में अबकी बार किसकी सरकार? देखिए News 24 के मंथन 2025 में राष्ट्र की बात, मानक गुप्ता के साथ…

बिहार में अबकी बार किसकी सरकार ?◆ देखिए राष्ट्र की बात, मानक गुप्ता के साथ@manakgupta | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection | Manak Gupta https://t.co/C9OJNs4oh7

ें अबकी बार किसकी सरकार ? ◆ देखिए राष्ट्र की बात, मानक गुप्ता के सा
हमने आज तक नहीं सुना कि चुनाव का भी टिकट बिकता है, News24 के मंथन मंच पर VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा…

"हमने आज तक नहीं सुना कि चुनाव का भी टिकट बिकता है"◆ News24 के मंथन मंच पर VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा #biharelection | @gforgarima | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection | Garima Singh | @sonofmallah pic.twitter.com/h7tHpMRXGE
मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में अगर सरकार इंडिया ब्लॉक की सरकार बनी तो जाति आधारित गणना कराएंगे और उसी हिसाब से आरक्षण देंगे. लालू जी और नीतीश जी की विचारधारा को साथ लेकर चलेंगे.

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार बाहर के नहीं, अपने हैं. इस बार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया. देखिए News24 के मंथन मंच पर VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को LIVE

देखिए News24 के मंथन मंच पर VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को LIVE #biharelection | @gforgarima | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection | Garima Singh https://t.co/We1FmKE4a7

कन्हैया कुमार ने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के दोस्त की जागीर नहीं है. हमारी भारतीय जनता पार्टी के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन सच यह भी है कि कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा से भाजपा डरी हुई है.

यह भी पढ़ें: Manthan 2025: ‘लोगों को 2 करोड़ नौकरी मिली क्या’, मंथन के मंच से भाजपा पर भड़के कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार कहते हैं कि देश में जब-जब चुनाव हो रहे हैं, वोट चोरी हो रही है. वोट चोरी से बनी सरकार जमीन चोर होती है. जैसे देश के हालत है, वैसे ही कांग्रेस की भी स्थिति है.

यहां देखें लाइव: 'चोर की चौकीदारी ने देश को कर्जदार बना दिया', Manthan 2025 के मंच से BJP-PM मोदी पर बरसे कन्हैया कुमार
News24 के मंथन मंच पर JDU के नेता संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहे, अब वह बिहार का इतिहास हो गए हैं।
News24 के मंथन मंच पर JDU के नेता संजय झा ने कहा कि नीतीश बिहार में सीटों को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। महागठबंधन में सीट बंटवारा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
News24 के मंथन मंच पर JDU के नेता संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में बिहार में इतना हिंदू-मुसलमान क्यों? इसके पीछे की वजह बताते हुए झा ने कहा कि हर चुनाव का अपना नेरेटिव होता है। हर सरकार और पार्टी उसी हिसाब से प्लान करती है।
News24 के ‘मंथन’ मंच पर सीएम की सेक्यूलर छवि पर बोले संजय झा बोले कि बिहार में 20 साल के लिए सरकार है। आज तक बिहार में कर्फ्यू नहीं लगाया गया। सीएम नीतीश कुमार फ्री हैंड से सरकार चलाते हैं।
News24 के ‘मंथन’ मंच पर राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर का रियल पीक 2025 का चुनाव है, कई बड़े प्रोजेक्ट्स अब ग्राउंड पर दिखेंगे।
News24 के ‘मंथन’ मंच पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ कोई माहौल नहीं है. हम 200 सीटों से ज्यादा जीतना चाहते हैं और हम जीतेंगे. बिहार में नीतीश कुमार से बड़ा कोई चेहरा नहीं है.
हम मेहनत कर रहे हैं और 200 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं. इस बार भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बन रहे हैं. दिल्ली में सीटों के बंटवारे पर मंथन चल रहा है.
News24 के ‘मंथन’ मंच पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार चुनाव सिर्फ़ NDA और इंडिया गठबंधन के बीच होगा।
News24 के ‘मंथन’ मंच पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा RJD को लेकर लोगों के मन में डर हैं।
मंथन 2025 के मंच पर कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि पटना में जब बाढ़ आई तो मैंने अपनी जमीन बेची थी।
मंथन 2025 के मंच पर कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि हम समाज बदलने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

पूर्णिया में एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सांसद पप्पू यादव पीएम मोदी के साथ मंच पर आए थे। तब की बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए 20 साल लड़ाई की।

मंथन कार्यक्रम में पप्पू यादव ने कहा कि मुलायम यादव के साथ मैं हमेशा रहा। लेकिन जब मुलायम लालू यादव के साथ गए, तब मैं उनसे अलग हुआ।
मंथन कार्यक्रम में पप्पू यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर बिहार में जुमां-जुमां आए हैं। प्रशांत खुद को नीतीश कुमार का दत्तक पुत्र बताते थे।
नीतीश कुमार पहले संवेदनशील है। अब नहीं। छपरा में लोग मर गए तो सीएम हंस रहे थे। 2015 में सीएम संवेदनशील थे, इसलिए समर्थन किया था। समय के हिसाब से समर्थन और विरोध चल रहा है।

"NDA के लोग डरकर कांप रहे हैं"◆ News24 के मंथन मंच पर जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा @PrashantKishor| #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection | @rajeevranjanMKH | Rajeev Ranjan | @jansuraajonline pic.twitter.com/gISkNneJAC
पटना में न्यूज 24 के मंथन कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि हम तो खुद बोलते हैं कि हम वोट कटवा पार्टी है। 1 तिहाई वोटर न एनडीए को न ही महागठबंधन को वोट दिया।

देखिए जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर को 'मंथन' मंच पर LIVE @PrashantKishor | #manthan2025 | #news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | #biharelection | @rajeevranjanMKH https://t.co/hvNBTnGxn9

"तेजस्वी यादव जैसे लोग यह तय कर सकते हैं कि वो कहा से चुनाव लड़ें, कब चुनाव लड़ें, हम लोगों के पास ये सुविधा नहीं है"◆ जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा #prashantkishor | Prashant Kishor | @PrashantKishor pic.twitter.com/I5hYOGf5OZ
मंथन के मंच पर शाम 4 बजे मुकेश सहनी, 4:30 बजे, 5 बजे राकेश सिन्हा, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय सिंह, 6 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, 7 बजे के पैनल में अजय आलोक, अभय दुबे, नीरज कुमार और शक्ति यादव भी शामिल रहेंगे। वहीं 8 बजे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, 9:00 बजे राजीव प्रताप रूड़ी और रात 10 बजे चिराग पासवान मंच पर होंगे।
बिहार में 230 विधानसभा सीटे हैं। नवबंर से पहले इन सभी सीटों पर चुनाव होगा। प्रमुख राजनीतिक दल सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
बता दें कि 20 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव आयोग को इससे पहले चुनाव कराने होंगे। इसके लिए आयोग अंतिम दौर की तैयारियां कर रहा है। बिहार दौरे के बाद आयोग कभी भी चुनावों की घोषणा कर सकता है।
कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। पहला सत्र 10:30 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले प्रशांत किशोर शुरुआत करेंगे। इसके बाद 11:00 बजे पप्पू यादव, 12:00 बजे दीपांकर भट्टाचार्य, 12:30 बजे संजय झा, 1:00 बजे उपेंद्र कुशवाहा, 1:30 बजे अशोक चौधरी, 2:00 बजे अवधेश सिंह, 2:30 बजे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, 3:00 बजे कन्हैया कुमार, 3:00 बजे नित्यानंद राय होंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News