कृपया धैर्य रखें।
Latest Breaking News Kanpur: कानपुर में 22 फरवरी 2026 की ताजा और ब्रेकिंग खबरों की हर अपडेट सबसे पहले, सटीक और विश्वसनीय जानकारी के लिए यहां लगातार पढ …और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, कानपुर। Kanpur Latest Breaking News In Hindi: आज की ताजा खबरें 22 फरवरी 2026 ब्रेकिंग। यहां पढ़ें रविवार की कानपुर की ताजा खबरें, अपराध, खेल, शिक्षा, धर्म की लाइव अपडेशन। पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा है। वायुसेना जवान ने आरोप लगाया कि जहानाबाद रोड पर पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। इधर, रावतपुर के केशवपुरम में ई रिक्शा चालक ने आत्महत्या कर ली। जाजपुर चौकी क्षेत्र के राहा गांव में एक युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया। पढ़ें और भी खबरें…।
मूलरूप से इटावा के बकेवर निवासी सुनील कुमार सिंह एचबीटीयू में मैकेनिक हैं और पत्नी नेमा, बेटी 17 वर्षीय प्रकृति सिंह व बेटे अविरल के साथ उसी कैंपस में रहते हैं। प्रकृति मंधना स्थित एनएलके एकेडमी में सीबीएसई से इंटर कर रही थी। पिता ने बताया कि बेटी की परीक्षा चल रही। पहली परीक्षा एजुकेशन की थी। उसने बताया था कि परीक्षा अच्छी हुई। अगली परीक्षा एकाउंटेंसी की 24 फरवरी को थी, जिससे वह घबरा रही थी। उसे समझाया भी था। रात एक बजे तक वह पढ़ते दिखी थी। रविवार सुबह सात बजे वह दूध लाने के लिए उठे थे। बाहर निकलने के लिए बेटी के कमरे से होकर जाना था, लेकिन दरवाजा बंद था। कई आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजे पर धक्का दिया। खुलने पर सामने फंदे से बेटी का शव लटका मिला। पिता ने बताया कि वह बेटी को समझाते थे कि परीक्षा के दबाव में न आना लेकिन वह फिर भी परेशान हो जाती और ज्यादा पढ़ने लगती थी।
नगर के जहानाबाद रोड पर बीती 19 फरवरी की रात को वायुसेना जवान के साथ पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगा है। जवान छुट्टी पर घर आया था और रात में एक शादी से लौट रहा था। डीसीपी साउथ ने एडीसीपी को जांच सौंपी है। वहीं, कस्बा चौकी पुलिस ने मारपीट के आरोपों से नकारा है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर जवान ने गाली-गलौज की, जिसके बाद उसके खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई।
जाजपुर चौकी क्षेत्र के राहा गांव में एक युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि राहा गांव में झगड़े की सूचना पर जाजपुर चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे। यहां पर गांव का 24 वर्षीय बबलू यादव पुत्र नंदकिशोर गांव के ही शशिकांत संखवार पुत्र रामसनेही के घर पर विवाद कर रहा था। मौके से बबलू यादव को पकड़ा दया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा (315 बोर) और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपित को जेल भेजा गया है।
रावतपुर के केशवपुरम निवासी 25 वर्षीय मनीष दुबे उर्फ गणेश ई रिक्शा चालक थे। उनकी मां नीलम घरों में चौका बर्तन करती हैं। उन्होंने बताया शनिवार दोपहर वह काम पर गई थीं। बेटा घर था। उसने फोन कर जल्दी आने व खाना खाने के लिए कहा था। जब वह घर पहुंचीं तो बेटे का शव फंदे से लटका मिला। वहीं, हनुमंत विहार के संजय गांधी नगर निवासी 25 वर्षीय आर्यन यादव दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करते थे। यहां उनकी मां कुष्मादेवी रहती हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बहनोई अखिलेश सिंह ने बताया कि आर्यन 15 दिन पहले दिल्ली से घर आया था। शुक्रवार शाम उसने घर की पहली मंजिल पर फंदा लगा जान दे दी। स्वजन आत्महत्या करने के कारण नहीं बता सके। पुलिस जांच कर रही है।
च्यवनप्राश है हर भारतीय की जिंदगी का हिस्सा, रोगों को कम करे और एनर्जी को बढ़ाए