PM Modi Meerut Visit Live: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, कहा- आज एक विकसित उत्तर प्रदेश के लिए नई क्रांति शुरू – Zee News

PM Narendra Modi Meerut Visit Live: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए  ZEE UP-UK के साथ.
Trending Photos
PM Narendra Modi Meerut Visit Live: 22 फरवरी का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. आज पीएम नरेंद्र मोदी मेरठ दौरे पर हैं. यहां उन्होंने मेरठ को कई बड़ी सौगातें दी है. पीएम मोदी ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही 12930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया. इस मौके पर सीएम योगी भी उनके साथ रहे. अब अगर मौसम की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश में बारिश पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है. पूर्वी जिलों में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. आइये जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें.

Add Zee News as a Preferred Source

लटकना, भटकना, अटकाना खत्म… मेरठ में बोले सीएम योगी
मेरठ को नमो भारत ट्रेन और मेट्रो की सौगात मिल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा 10 से 12 साल पहले मेरठ से दिल्ली दूर लगती थी. आज नमो भारत ट्रेन से मेरठ और दिल्ली का सफर मिनटों का हो गया. अब मेरठ वालों को दिल्ली दूर नहीं लगेगी. सीएम योगी ने नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन अवसर पर मेरठवासियों को बधाई दी. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मेरठ की धरती यह भारत की पौराणिक धरती के साथ-साथ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भारत के प्रथम स्वातंत्र्य समर की गवाह रही है. क्रांतिनायक धन सिंह गुर्जर, राव कदम सिंह, क्रांतिकारी शाहमल और क्रांतिकारी मातादीन वाल्मीकि इसी धरा से भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आह्वान करते हुए भारत की आजादी को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए उसका शंखनाद किया था.  पढ़ें पूरी खबर….
 पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे
मोदी ने कहा- जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो ये सब संभव ही नहीं था. तब इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे.मेट्रो जैसी अधिकतर टेक्नोलॉजी हमें विदेशों से आयात करनी पड़ती थी. हमने घोटाले बंद किए. देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया. मेरठ और पश्चिम यूपी वालों का जीवन बदलने वाला है

एआई समिट के आयोजन का जिक्र
नई दिल्ली के भरत मंडपम में आयोजित एआई सम्मेलन का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने मेरठ की जनसभा में जुटे लोगों से पूछा कि यह कार्यक्रम देश के भविष्य को बदलने के लिए हुआ। वह भाजपा का नहीं देश का कार्यक्रम था.हजारों लोग इसमें शामिल होने आए. देश भर के लोग गर्व कर रहे हैं.कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने क्या किया। कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए. मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं, देश जानता है कि आप पहले से नंगे हो. कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी. कांग्रेस के नेताओं ने वहां जो कुछ किया, वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी मानसिक रूप से कितनी दिवालिया हो गई है.
मोदी ने कहा- देखिए दिल्ली में जो हुआ, क्या उसमें TMC, DMK या बसपा के लोगों ने पाप किया… नहीं किया. सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के सरफिरे और बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं. अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको लोगों के दिल जीतने होंगे.
मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस की इन हरकतों का मामला लगातार चल रहा है.इन्होंने संसद में क्या किया? संसद में खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते, संसद चलने नहीं देते. इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है. दिल्ली में जो उन्होंने यह नंगा पन दिखाया उससे उनके सारे साथी दल चौंक गए हैं, सबने उनसे किनारा कर लिया.”
मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज़ नहीं है, उन्हें भाजपा, NDA से विरोध है… लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट यह भाजपा का समारोह नहीं था और न ही भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद था। यह देश का, देश के सम्मान का कार्यक्रम था लेकिन कांग्रेस ने परसो सारी मर्यादाएं तोड़ दी। पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है लेकिन दुर्भाग्य देखिए इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने की बजाय गाजते हैं। देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं.
PM Modi Meerut Visit Live: दुनिया के मन में भारत के प्रति आस्था- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप आजकल देख रहे हैं कि दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति कितनी आस्था है. दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं. एक समय था जब कांग्रेस की सरकार चाह कर भी विकसित देशों के साथ समझौते नहीं कर पाती थी क्योंकि तब घोटालों के लिए बदनाम कांग्रेस सरकार से समझौते करने में दुनिया को हिचक होती थी लेकिन आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं… आज दुनिया को लगता है कि भारत वह ताकत है जो 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकता है.”
PM Modi in Meerut: भारत की कनेक्टिविटी की शानदार झांकी-पीएम मोदी  
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरती पर आज विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है. आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है. विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी यह उसकी एक शानदार झांकी है. शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का काम हुआ है.
PM Modi in Meerut: लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा-पीएम मोदी  
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैने कुछ देर पहले मेरठ मेट्रो में सफर किया, इस दौरान मेरी स्कूल, कॉलेज के कई युवाओं से बातचीत हुई. सबका यही कहना था कि इतने शानदार दिनों की कल्पना उन्होंने नहीं की थी, वे उन पुराने दिनों को याद कर रहे थे जब शाम होते ही पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था. यहां डर और भय का माहौल होता था. अब एक तरफ कानून-व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ, लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है.
PM Modi in Meerut: मेरठ से पीएम मोदी का संबोधन 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत में मेट्रो का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा था. कांग्रेस के शासन में देश के सिर्फ 5 शहरों में ही मेट्रो चल पाई जबकि आज भाजपा सरकार में देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है. आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बन चुका है.
PM Modi Meerut Visit Live: दुनिया के मन में भारत के प्रति आस्था- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप आजकल देख रहे हैं कि दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति कितनी आस्था है. दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं. एक समय था जब कांग्रेस की सरकार चाह कर भी विकसित देशों के साथ समझौते नहीं कर पाती थी क्योंकि तब घोटालों के लिए बदनाम कांग्रेस सरकार से समझौते करने में दुनिया को हिचक होती थी लेकिन आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं… आज दुनिया को लगता है कि भारत वह ताकत है जो 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकता है.”
 
PM Modi in Meerut: स्कूली बच्चों के साथ पीएम मोदी ने किया सफर
#MeerutMetro
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रचा गया इतिहास !
मेरठ मेट्रो और नमो भारत रेल को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी
स्कूली बच्चों के साथ पीएम मोदी ने किया सफर
सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे#MeerutMetro #NamoBharat #PMModi #WesternUP #DelhiMeerutCorridor #RapidRail #ZeeUPUKpic.twitter.com/BFh5DEa15D
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 22, 2026
PM Modi in Meerut: मेरठ से सीएम योगी का संबोधन 
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले कि नमो भारत कॉरिडोर की सौगात दी गई है. आज मेरठ में बड़ी क्रांति हुई है. मेरठ को मेट्रो की सौगात मिल गई.
PM Modi Meerut Visit Live: पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ वासियों को बड़ी सौगात दी. पीएम मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और दिल्ली-मेरठ मेट्रो के पूर्ण संचालन को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद पीएम मोदी ने ट्रेन में बैठकर मेरठ साउठ स्टेशन तक सफर किया. देखिये पूरा वीडियो 
 
Mathura Police Raids: मथुरा में साइबर ठगों पर चला ‘हंटर’, पुलिस हिरासत में 12 से ज्यादा संदिग्ध
मथुरा पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार किया है. पुलिस ने शेरगढ़ के गांवों में तड़के सुबह छापेमारी कर 12 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया. जिनसे पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे.
UP News Live:मथुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 
शेरगढ़ में साइबर ठगों पर बड़ी छापेमारी
12 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए 
गांव में 200 पुलिसकर्मियों की घेराबंदी
विशम्बरा गांव में घर-घर सर्च ऑपरेशन
मोबाइल, लैपटॉप और सिम कार्ड बरामद
साइबर नेटवर्क की पड़ताल जारी
PM Modi Meerut Visit Live: मेरठ मेट्रो पर सीएम योगी का पोस्ट 
नए यूपी की विकास यात्रा- सीएम योगी 
‘आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ेगा’
विकास यात्रा को गति प्रदान करेंगे- CM योगी
‘क्षेत्रीय परिवहन के लिए नई मिसाल’
UP News: मेरठ को ‘डबल इंजन’ की सौगात 
पीएम मोदी मेरठ को आज देंगे बंपर तोहफा
मेरठ मेट्रो का आज होगा उ‌द्घाटन
उद्घाटन से पहले CM योगी ने लिया जायजा
 
UP SIR: क्या ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कटा है आपका नाम? अब तक नहीं किया तो फटाफट आज ही करें ये काम
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यूपी में एसआईआर को लेकर आज विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया है. ये प्रदेश में वोटर लिस्ट को शुद्ध, सटीक और अद्यतन बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का अंतिम चरण है. इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में सही तरीके से दर्ज हो.
PM Modi Meerut Visit Live: मेरठ मेट्रो पर पीएम मोदी का पोस्ट 
रेल कनेक्टिविटी विस्तार के लिए प्रतिबद्ध-PM
‘कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करूंगा’
मेरठ मेट्रो के उ‌द्घाटन का सौभाग्य मिलेगा- PM मोदी 
‘कई विकास परियोजना शुरू करने का अवसर’
UP Breaking News: यूपी में SIR को लेकर आज विशेष अभियान 
नाम ठीक कराने का लास्ट मौका, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, हर मतदेय स्थल पर हेल्प डेस्क रहेगी, लोगों की मदद के लिए BLO मौजूद रहेंगे 
UP Breaking News: अलीगढ़ में शादी बनी रणभूमि
#BreakingNews
▶️अलीगढ़ में शादी बनी रणभूमि
▶️घराती-बाराती में जमकर मारपीट
▶️छर्रा क्षेत्र में विवाह समारोह में बवाल
▶️जूते-चप्पल और लात-घूसे चले
▶️मामूली कहासुनी पर टूटा बवाल
▶️आधा दर्जन लोग पुलिस हिरासत में#Aligarh #ZeeUPUL @aligarhpolice pic.twitter.com/N26FoJAyDI
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 22, 2026
UP Breaking News: सभी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बैठक में रहेंगे
#BSPMeeting
सभी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बैठक में रहेंगे
बिहार, पंजाब के विधायक भी बुलाए गए
सुबह 11 बजे शुरू होगी BSP की बैठक
आकाश आनंद, आनंद कुमार होंगे शामिल
यूपी-उत्तराखंड के पदाधिकारी नहीं बुलाए#BSPMeeting #BSPLeaders #AkashAnand #AnandKumar #BSPNews #ZeeUPUKpic.twitter.com/tvS7QtIBWL
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 22, 2026
UP Breaking News: कौशांबी में कब्जा हटाने गई टीम पर पथराव
मकान कब्जा मुक्त कराने पहुंची टीम पर हमला, रामपुर धमावां के गौराहार में अफरा-तफरी, पुलिस-राजस्व कर्मी घायल, पुलिस ने किया बल प्रयोग, कई हिरासत में
PM Modi Meerut Visit Live: पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा और नमो भारत कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. मोहिउद्दीनपुर स्थित रैली स्थल पर भव्य मंच बनाया गया है. शनिवार को पूरे कार्यक्रम का विस्तृत रिहर्सल हुआ, जिसमें सुरक्षा व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा की गई. सुरक्षा प्रबंधों की कमान विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के हाथों में है. पुलिसकर्मियों को रविवार सुबह 8 बजे से अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं. ड्यूटी कार्ड गले में पहनना अनिवार्य है.
PM Modi Meerut Visit Live: मेरठ को आज पीएम मोदी देंगी बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 12:30 बजे शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और वहां से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा करेंगे. दोपहर लगभग 1 बजे वे मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर पीएम जनसभा को संबोधित भी करेंगे.
PM Modi Meerut Visit Live: मेरठ को मिलेगी..’डबल इंजन’ की सौगात 
#Meerut
मेरठ को मिलेगी..’डबल इंजन’ की सौगात
PM मोदी देंगे..मेरठ को बंपर तोहफा
आज से मेरठ मेट्रो की होगी शुरुआत
मेट्रो और रेपिड रेल की सौगात देंगे पीएम मोदी #MeerutMetro #PMModi #YogiAdityanath #RapidMetro #CMYogi #ZeeUPUK @narendramodi@myogiadityanath @zeerameshpic.twitter.com/vj3IbiLpm8
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 22, 2026
UP Breaking News: मुरादाबाद में देर रात आग से हड़कंप 
बुध बाजार में दो मंजिला कपड़ा दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धधकी कपड़ा व्यापारी की दुकान, दमकल की 3 गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू, फायर ब्रिगेड की मशक्कत से टला बड़ा हादसा, भीषण अग्निकांड में लाखों के नुकसान की खबर
PM Modi Meerut Visit Live: मेरठ को मोदी का ‘मेट्रो-गिफ्ट’
#Meerut
मेरठ को मोदी का ‘मेट्रो-गिफ्ट’
नमो भारत ट्रेन का भी उद्घाटन
परियोजनाएं बड़ी, सौगातों की झड़ी
ग्राउंड से देखिए ये रिपोर्ट #MeerutMetro #PMModi #NamoBharat #MetroGift #MeerutNews #RapidRail #ZeeUPUK @JpSharmaLive pic.twitter.com/ctzGWOQ8h2
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 22, 2026
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News