—विज्ञापन—
Shabana Azmi Relationship History: जब जब Javed Akhtar का नाम लिया जाता है, वहां पर Shabana Azmi का नाम जरूर आता है. इनकी प्रेम कहानी हर जगह फेमस है. लेकिन कई लोगों को नहीं मालूम होगा कि जावेद साहब से पहले भी शबाना का दिल इस प्रोड्यूसर के लिए धड़कता था, जिनके साथ वे 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में तक रही थी. आइए जानते हैं उनके पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से.
Shabana Azmi, 70-80 के दशक की खूबसूरत अदाकारा हैं. इन्होंने कई लाजवाब फिल्में दीं, जिनके दीवाने आज भी आपको मिल जाएंगे. उस जमाने में इनकी खूबसूरती के चर्चे पूरे बॉलीवुड में थे. लेकिन शबाना का दिल हर किसी पर यूंही नहीं आया.
शबाना का नाम जब भी आता, तो दिमाग में जावेद साहब की तस्वीर अपने आप छप जाती. ये इत्तेफाकन नहीं, बल्कि इन दोनों के प्यार का असर है, जो कि शादीशुदा और 2 बच्चों के पिता होकर भी जावेद साहब खुद को शबाना से दूर ना कर सके.
आज शबाना और जावेद साहब की शादी को लगभग 41 साल हो चुके हैं. उनकी पहली पत्नी से भी दोनों लोगों के गिले-शिकवे दूर हैं और अब 3 लोग अच्छे दोस्त बन चुके हैं. यह बात उन्होंने हाल ही में Angry Young Man डॉक्यूमेंट्री में बताई. वहीं उनके बच्चे भी इस रिश्ते का सम्मान करते हैं.
लेकिन शबाना का दिल हमेशा से जावेद अख्तर के लिए ही नहीं धड़का था. जावेद साहब से भी पहले उनका अफेयर मशहूर प्रोड्यूसर शेखर कपूर के साथ बताया जाता है, जिनके साथ शबाना 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में तक रहीं. यह रिश्ता शबाना का सबसे चर्चित रिश्तों में से एक था.
जब शेखर कपूर ने अपनी पहली बड़ी फिल्म 'मासूम' (1983) बनाई थी. इसी फिल्म के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और प्यार हो गया. दोनों ने साथ रहना शुरू किया. यह एक तरह का लिव-इन रिलेशनशिप था. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 7 साल तक साथ रहे. इस दौरान वे काफी खुश थे.
दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी की भी सोची, लेकिन तभी रिश्ते में मतभेद चालू हो गए. दोनों ने साथ रहने की लाख कोशिश की, लेकिन आखिरकार दोनों को ब्रेकअप करना पड़ा. वो समय शबाना के लिए बेहद मुश्किलों से भरा था.
शेखर कपूर से अलग होने के बाद शबाना का नाम जावेद अख्तर से जुड़ा. जावेद उस समय शादीशुदा थे. उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी से दो बच्चे थे- फरहान और ज़ोया. लेकिन प्यार इतना गहरा था कि 1984 में दोनों ने शादी कर ली. शबाना ने इस रिश्ते में कई चुनौतियां झेलीं, लेकिन आज दोनों खुश हैं.
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शबाना आज़मी का पहला बड़ा रिश्ता अभिनेता बेंजामिन गिलानी के साथ था. यह 1970 के दशक के अंत में हुआ. दोनों ने सगाई भी कर ली थी. लेकिन कुछ कारणों से यह सगाई टूट गई. इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in