दिल्ली
delhi
ETV Bharat / sports
By ETV Bharat Sports Team
Published : February 22, 2026 at 6:25 PM IST
Updated : February 22, 2026 at 8:55 PM IST
IND vs SA live score: ईटीवी भारत स्पोर्ट्स टीम के लाइव पेज में आपका स्वागत है. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड में आज भारत अपने अभियान का आगाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कर रहा है. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ये बड़ा मैच 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का रीमैच है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी. अब इस सुपर 8 के मुकाबले से जुड़ी पल पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव पेज के साथ बने रहें.
LIVE FEED
IND vs SA live score: ईटीवी भारत स्पोर्ट्स टीम के लाइव पेज में आपका स्वागत है. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड में आज भारत अपने अभियान का आगाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कर रहा है. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ये बड़ा मैच 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का रीमैच है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी. अब इस सुपर 8 के मुकाबले से जुड़ी पल पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव पेज के साथ बने रहें.
8:50 PM, 22 Feb 2026 (IST)
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए, और भारत के सामने जीत के लिए 188 का लक्ष्य रखा. ब्रेविस (45) और मिलर (63) का बाद स्टब्स ने 24 गेंद में शानदार 44 रनों की पारी खेली. जिससे वो अपनी टीम को 187 तक पहुंचाने में सफल हो पाए. वहीं भारत की तरफ से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में केवल 15 रन खर्च करके तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा अर्शदीप ने दो विकेट लिए.
8:35 PM, 22 Feb 2026 (IST)
158 के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने अपना छठा विकेट खो दिया है. मार्को जैनसन को अर्शदीप ने टीम के 17.2 ओवर में कैच आउट कराया, वो केवल दो रन ही बना पाए थे.
8:27 PM, 22 Feb 2026 (IST)
दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार पारी खेलने वाले और भारत के लिए डेथ ओवर में खतरनाक दिखने वाले डेविड मिलर 63 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें वरुण ने बाउंड्री पर कैच आउट कराया. मिलर ने 35 गेंद में 7 चौके ऐर 3 छक्के की मदद से 63 रन बनाए थे. इस पारी की वजह से दक्षिण अफ्रीका 150 के पार पहुंचने में सफल रहा है.
8:18 PM, 22 Feb 2026 (IST)
डेविड मिलर ने की ये फिफ्टी एक ऐसे समय में आई है जब उनकी टीम 20 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गिरा कर संकट में पड़ गई थी. वहों से उन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर भी अच्छे रन रेट के साथ आगे बढ़ाया. उन्होंने 26 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की, जिसमें 6 चौके और तीन छक्का शामिल है.
8:07 PM, 22 Feb 2026 (IST)
13वें ओवर में 117 के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका चौथा विकेट गिर गया है. ब्रेविस 29 गेंद में 45 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मुश्किल समय से निकाला. जब एक समय उन्होंने 20 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिया था. ब्रेविस को शिवम दुबे ने अभिषेक के हाथे कैच आउट कराया. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौका और तीन छक्का लगाया.
7:50 PM, 22 Feb 2026 (IST)
10 ओवर का खेल समाप्त होने पर दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 84 रन बना लिए हैं. बता दें कि 20 के कुल स्कोर पर उनका तीसरा विकेट गिर गया था. तबसे ब्रेविस 18 गेंद में 24 और मिलर 22 गेंद में 44 रन बनाकर अपनी टीम को बेहतर पोजीशन में ले जा रहे हैं.
7:31 PM, 22 Feb 2026 (IST)
6 ओवर का खेल खत्म होने पर दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं. ब्रेविस 4 रन और मिलर 10 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत की तरफ से अर्शदीप ने 3 ओवर में 22 रन देकर एक लिया है जबकि बुमराह ने 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं.
7:22 PM, 22 Feb 2026 (IST)
20 के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है. रियान रिकल्टन को बुमराह ने दुब के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने 7 गेंद में 7 रन बनाए. ये बुमराह का दूसार विकेट था. वहीं भारत ने लगातार तीन ओवर में तीन विकेट झटके हैं. रिकल्टन की जगह मिलर बल्लेबाजी करने आए है.
7:14 PM, 22 Feb 2026 (IST)
दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका 12 के कुल स्कोर पर लग गया है. कप्तान एडन मार्करम को अर्शदीप ने हार्दिक के हाथों कैच कराकर पवेलिया का रास्ता दिखा दिया. वो केवल चार ही बना सके. उनकी जगह डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी करने आए हैं. ये तीसरे ओवर में विकेट गिरा. इससे पहले दूसरे ओवर में बुमराह ने डिकॉक को आउट किया था.
7:10 PM, 22 Feb 2026 (IST)
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका 10 के कुल स्कोर पर लगा. जब बुमराह ने डीकॉक को क्लीन बोल्ड कर दिया. उन्होंने 7 गेंद में 6 रन बनाए. उनकी जगह रयान रिकेल्टन बल्लेबाजी करने आए हैं.
6:37 PM, 22 Feb 2026 (IST)
भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
6:31 PM, 22 Feb 2026 (IST)
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. उन्होंने अपनी टीम में चार बड़े बदलाव किए है. वहीं भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलावा नहीं किया है.
6:16 PM, 22 Feb 2026 (IST)
इस बड़े मैच को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ स्टेडियम में पहुंच चुकी है. दोनों टीमें शानदार हैं इसलिए एक बड़े और कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है. दोनों टीमें अभी तक टूर्नामेंट में अजय रही हैं. इसके अलावा इस मैच में भारत की बल्लेबाजी का कड़ा इम्तेहान भी होने वाला है.
For All Latest Updates
TAGGED:
Copyright © 2026 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.