—विज्ञापन—
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ग्रुप स्टेज में टीम ने सभी मैचों में जीत हासिल कर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है. इसी के साथ टीम इंडिया का अगले राउंड का फिक्सचर भी तय हो गया है. भारतीय खिलाड़ी कमाल की लय में नजर आ रहे हैं तो ऐसे में सुपर 8 के मैचों में रोमांच और भी ज्यादा देखने को मिलेगा. इस राउंड में टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. चलिए तो आपको बताते हैं कि सुपर 8 में टीम इंडिया के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में कब और कहां देख सकते हैं.
टीम इंडिया सुपर 8 में अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करने वाली है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका की टीम भी एडन मार्करम की कप्तानी में बेहतरीन खेल दिखा रही है. ऐसे में टीम इंडिया को अपनी पूरी ताकत के साथ उतरना होगा.
सुपर 8 राउंड में टीम इंडिया का दूसरा मैच इस टूर्नामेंट बड़ा उलटफेर करने वाली जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा. 26 फरवरी को ये मैच चेन्नई में खेला जाएगा. टीम इंडिया को जिम्बाब्वे से सावधान रहने की जरूरत होगी क्योंकि टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराया है और सभी मैचों में जीत दर्ज की है.
टीम इंडिया सुपर 8 में तीसरा मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को खेलने के लिए उतरेगी. 2 बार की चैंपियन टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज के सभी मैचों में जीत हासिल कर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है. ऐसे में ये मैच भी कांटे का होने की पूरी संभावना है.
टी20 विश्व कप के सभी मैचों को लाइव टेलीकास्ट करने की जिम्मेदारी स्टार नेटवर्क के पास है. टीवी पर इस मैच को लाइव देखने के लिए फैंस स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रिचार्ज कर सकते हैं तो वहीं अगर ओटीटी यानी कि मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
इसी के साथ आपको बता दें कि फैंस टीम इंडिया के इन मैचों का लुत्फ फ्री में भी उठा सकते हैं. सुपर 8 के सभी मैचों का फ्री प्रसारण डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. फैंस फ्री में डीडी के चैनल पर जाकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in