Feedback
कन्या (Virgo):-
Cards:- Nine of Wands
किसी नए व्यवसाय की इस समय सामने आई परिस्थितियों से हर हाल में मुकाबला करना ही पड़ेगा.इस समय कोई भी स्थिति सुगम नहीं हैं.प्रिय ने कुछ फैसले ऐसे ले लिए हैं.जिससे आप थोड़े नाराज़ हो सकते हैं.ये फैसले दोनों के सम्बन्धों को प्रभावित कर सकते हैं.इस समय बेकार की कोई बहस न करें.शांत रहकर स्थिति को अनुकूल होने दे.यदि किसी कारणवश किसी से कोई विवाद उत्पन्न हो गया हैं.तो कोशिश करें कि वो ज्यादा गंभीर ना हो जाएं.सामने वाले को किसी भी बात को बढ़ाने का मौका न दें.
नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण भी मिल सकता हैं.इस बदलाव से विचलित न हो.जीवन में परिवर्तन आवश्यक है.यदि किसी अनजानी आशंका से परेशान हो रहे हैं.तो ईश्वर और खुद विश्वास करें.स्थितियां धीरे धीरे ठीक होने लगेंगी.कार्य करते समय सावधानी रखें.ऐसा कोई कार्य न करें.जो आगे किसी परेशानी में फंसा दें.
स्वास्थ्य: किसी सहयोगी से विवाद के चलते नुकसान पहुंचा सकता हैं.ये नुकसान शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर संभव हैं.
आर्थिक स्थिति: इस समय किसी से धन संबंधी लेनदेन करने से बचें.व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते: परेशानियों को परिजनों के साथ साझा जरूर करें.परिवार के बड़े बुजुर्गों के अनुभव इनका सामना करने के रास्ते बता सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू