Bihar Breaking News Live: मोकामा में वर्चस्व को लेकर अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के समर्थकों में भिड़ंत, एक युवक घायल – Zee News

Bihar Breaking News: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है. एनडीए ने सभी पांचों सीटें जीतने का दावा किया है. इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि विपक्ष के कई विधायक उनके संपर्क में हैं. कुशवाहा के दावे से सियासी पारा चढ़ने लगा है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. संख्याबल के हिसाब से चार सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है. वहीं पांचवीं सीट के लिए मुकाबला काफी तगड़ा है. इस सीट के लिए एनडीए और महागठबंधन दोनों अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. इस बीच रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि एनडीए पांचों सीटें जीतेगा. कुशवाहा का दावा है कि विपक्ष के कई विधायक उनके संपर्क में हैं. उन्होंने संकेत दिया कि आगामी राज्यसभा चुनाव में आरजेडी, कांग्रेस से कुछ विधायक एनडीए के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. दूसरी ओर बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. इस सबके बीच पटना में डबल मर्डर की घटना सामने आई है. पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके में जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्यारों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: मुजफ्फरपुरः सड़क दुर्घटना में लोजपा नेता की मौत
मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में लोजपा के युवा नेता की मौत, दो की हालत गंभीर. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई. लोजपा के युवा नेता अमर सिंह की इलाज़ के दौरान मौत. दो अन्य दोस्तों के साथ कार से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रहे थे. तुर्की के सकरी चौक के समीप हुआ हादसा. सूचना पर पहुंची तुर्की पुलिस ने कार सवार तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. इलाज के दौरान लोजपा नेता की मौत.
Bihar News Today Live Updates: बेगूसरायः बच्चा चोरी के शक पर महिला को बंधक बनाया
बेगूसराय में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है. बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक अज्ञात महिला को पकड़कर घंटों तक बंधक बनाए रखा. इतना ही नहीं, महिला को ड्रम में बंद कर मोटरसाइकिल से बांध दिया गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला शाम्हो थाना क्षेत्र के शाम्हो बिजोलिया पावर ग्रिड के पास का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला बच्चों को पैसे देकर बहला-फुसलाने की कोशिश कर रही थी. शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. गुस्साए लोगों ने महिला को एक ड्रम में बंद कर दिया और मोटरसाइकिल पर बांधकर घंटों तक बंधक बनाए रखा. 
Bihar Breaking News Live: राजद विधायक का आरोप सरकार जुगाड़ तंत्र से चल रही है.
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रणविजय साहू ने बिहार में जनता पर बढ़ते कर्ज को लेकर कहा कि 2025 के चुनाव में मैनेजमेंट और धनतंत्र के माध्यम से सत्ता में आने का काम किया गया. अब इसका परिणाम सामने दिख रहा है. सरकार करोड़ों जनता पर कर्ज का बोझ डाल रही है, लेकिन सत्ता के नशे में डूबी हुई है. सरकार सिर्फ जोड़-तोड़ कर किसी तरह सत्ता में बने रहने की जुगाड़ तंत्र में लगी हुई है.
Bihar Breaking News Live: फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सीतामढ़ी में वर्षों से लंबित आपराधिक मामलों के फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर न्यायालय द्वारा जारी अधिपत्र (इश्तेहार) चिपकाया गया. यह कार्रवाई भासर पुलिस पिकेट प्रभारी रविकांत कुमार ने अपनी टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचकर की. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है और उन्हें जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है.
Bihar News Today Live Updates: सुनील नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी 
फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक के घर छापेमारी आंध्र पुलिस की टीम कर रही है छापेमारी पटना स्थित सरकारी आवास पर पहुंची है. आंध्र प्रदेश की टीम शास्त्री नगर थाना अंतर्गत सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस पहुंच कर रही है पूछताछ. मौके पर सेंट्रल एसपी सचिवालय एसडीपीओ 2 के साथ स्थानीय थाना भी मौजूद.
Bihar News Today Live Updates: बीजेपी पर पप्पू यादव का अटैक
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर से अडानी के बहाने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. पप्पू यादव ने कहा कि अडानी को 1 रुपये में जमीन मिल रही है… एक सांसद लगातार प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और नेहरू जी को गाली देते हैं…. क्या भाजपा की जीत में अडानी के पैसे की भूमिका है?… इन दिनों सदन के अंदर और सदन के बाहर कॉरपोरेट दलाली करने वालों की संख्या बढ़ गई है.
 
#WATCH | Patna, Bihar: Independent MP from Purnea Pappu Yadav says, “… Adani is getting land in Rs 1… An MP continuously abuses Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi and Nehru ji…. Does Adani’s money play a role in the BJP’s victory?… These days, the number of people doing… pic.twitter.com/vtcbyeccHE
— ANI (@ANI) February 22, 2026
Bihar News Today Live Updates: राज्यसभा चुनाव को लेकर कुशवाहा का बड़ा दावा
रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि एनडीए पांचों सीटें जीतेगा. कुशवाहा का दावा है कि विपक्ष के कई विधायक उनके संपर्क में हैं. उन्होंने संकेत दिया कि आगामी राज्यसभा चुनाव में आरजेडी, कांग्रेस से कुछ विधायक एनडीए के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. 
Bihar News Today Live Updates: बेगूसराय सदर अस्पताल में शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा
बेगूसराय में शराब के नशे में एक युवक ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बताया जा रहा है कि लाखों थाना पुलिस ने सफापुर इलाके से एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार उसे मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया. मेडिकल टेस्ट के बाद युवक ने अस्पताल परिसर में करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया. इस दौरान उसने पुलिस और अस्पताल कर्मियों के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शराबी युवक ने कहा कि उसने थोड़ी सी शराब पी थी. साथ ही उसने दावा किया कि जब खुलेआम हर जगह शराब मिल रही है, तो लोग शराब पिएंगे ही. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया. युवक की पहचान सफापुर निवासी विक्की पासवान के रूप में की गई है. मेडिकल जांच पूरी होने के बाद लाखों थाना पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शराबबंदी वाले राज्य में इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News