'बड़ी उम्र की औरतें पसंद', 66 साल की तलाकशुदा PAK हीरोइन से रचाई शादी, एक्टर बोला- दोस्तों की मां… – AajTak

Feedback
बुशरा अंसारी एक फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं. बुशरा 69 साल की हैं. वो पाकिस्तान के कई टॉप सीरियल्स में सास या मां के रोल में नजर आती हैं. उनकी दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है. मगर बुशरा अंसारी अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने 66 साल की उम्र में दूसरी शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था. 
कौन हैं बुशरा के पति?
बुशरा अंसारी की पहली शादी 1978 में हुई थी. मगर 36 साल बाद 2014 में उन्होंने पति से तलाक ले लिया था. तलाक के बाद एक्ट्रेस ने 66 साल की उम्र में इकबाल हुसैन संग दूसरी शादी करके सभी को चौंका दिया था. 
इकबाल हुसैन भी पेशे से एक एक्टर हैं. वो भी तलाकशुदा हैं. अब इकबाल हुसैन ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने उम्र में खुद से बड़ी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी से दूसरी शादी की. 
इकबाल हुसैन ने पाकिस्तान के एक रमजान स्पेशल टॉक शो में बुशरा अंसारी संग दूसरी शादी पर कहा- बुशरा ने एक बार मुझसे कहा था कि शादी कर लो, कब तक अकेले रहोगे. तो मैंने कहा था कि आप भी तो अकेली हैं. आप ही कर लीजिए. इकबाल आगे बोले- मुझे जिंदगी में कभी अपनी उम्र की लड़कियां अच्छी नहीं लगीं, मुझे हमेशा बड़ी उम्र की औरतें पसंद आती हैं.
उन्होंने आगे कहा- मैं जब अपने दोस्तों के घर जाता था, तो मैं कहता था कि अपनी बहनें साइड कर लो, लेकिन माओं को मुझसे खतरा है. हालांकि, इस बात पर उन्होंने कहा कि वो मजाक कर रहे हैं. मगर उनका वीडियो सामने आते ही वो पाकिस्तान की आवाम के निशाने पर हैं. किसी भी मां के लिए किए गए भद्दे कमेंट पर पाकिस्तान के लोग उन्हें खरी खोटी भी सुना रहे हैं. 
A post shared by HideSide magazine (@hidesidemagazine)
दूसरी शादी पर बोलीं बुशरा अंसारी
बुशरा अंसारी से पूछा गया कि वो दूसरी शादी करने के लिए कैसे मानीं? इसपर उन्होंने कहा- मेरे मन में तो दूसरी शादी का कोई ख्याल ही नहीं था. तलाक के बाद मैं तो अपनी जिंदगी का लुत्फ उठा रही थी. इकबाल के तलाक को भी तब 6 साल हो गए थे. वो अकेले रहते थे. हमारी काम के सिलसिले में बातचीत शुरू हुई और फिर दोस्ती हो गई. मुझे लगा कि वो अपनी उम्र से ज्यादा मैच्योर हैं. इसलिए शादी का फैसला किया. बता दें कि बुशरा अंसारी की पहली शादी से 2 जवान बेटियां भी हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News