Delhi News: दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को आधार बनाकर दिल्ली में सुशासन का नया मॉडल स्थापित किया गया है.
Trending Photos
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में खजूरी चौक स्थित नमो ग्राउंड पर सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बीते 365 दिनों को ‘जनता के विश्वास, सेवा के संकल्प और सुशासन के परिणाम’ का वर्ष बताया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पहला कदम बदलाव का, एक साल विकास का’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है. पिछले एक वर्ष में सरकार ने पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था, तेज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, डिजिटल गवर्नेंस और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दिल्ली को नई गति और नई दिशा देने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि यह वर्ष दिल्ली को नया आत्मविश्वास देने का वर्ष रहा है, जहां सरकार ने हर वर्ग जैसे गरीब, श्रमिक, महिला, युवा और मध्यम वर्ग आदि के हितों को प्राथमिकता दी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को आधार बनाकर दिल्ली में सुशासन का नया मॉडल स्थापित किया गया है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला समय विकास की इस रफ्तार को और तेज करने, दिल्ली को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने और हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का होगा.
उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली की जनता विकास और सुशासन की इस यात्रा में सरकार के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वयं को जनता का सेवक मानते हुए दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी. मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी विश्वास के साथ विकसित दिल्ली के निर्माण का संकल्प आगे बढ़ता रहेगा.
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी, सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक अजय महावर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: एक साल से दिल्ली में BJP की 4 इंजन की सरकार, फिर भी दिल्ली बेहाल: AAP का आरोप
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.