जन्मदिन राशिफल (सौ. फ्रीपिक)
Today Birthday Prediction: जिन व्यक्तियों का आज यानी 24 फरवरी को जन्मदिन है उनके लिए वर्ष 2026 उपलब्धियों और चुनौतियों का मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। वर्ष के प्रारंभ में ही शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और कार्यक्षेत्र में विस्तार की प्रबल संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
वर्ष के मध्य में आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साल के अंत में शत्रुओं से थोड़ा कष्ट हो सकता है लेकिन आपकी सूझबूझ से उन चिंताओं का निवारण भी समय पर हो जाएगा। व्यर्थ के वाद-विवाद और फिजूलखर्ची से बचना इस साल आपके लिए हितकारी रहेगा।
इस वर्ष मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितारों की चाल बहुत ही अनुकूल है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बड़े पद का लाभ मिल सकता है। सामाजिक दायरे में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आपको सम्मान प्राप्त होगा।
वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के लिए यह वर्ष थोड़ी सतर्कता बरतने का है। आपको गुप्त शत्रुओं से कष्ट मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में सावधानी बरतें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष परिवार में खुशियां लेकर आएगा। घर में मांगलिक या धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है जिसके कारण आपका धन शुभ कार्यों में व्यय होगा।
यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 करियर में लंबी छलांग लगाने का समय है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार या नौकरी में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे।
इन दोनों राशियों के जातकों के लिए राहत की खबर यह है कि इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बहुत ही उत्तम रहने वाला है। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और आप मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों के लिए यह वर्ष समाज में पहचान बनाने का है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपके यश एवं कीर्ति में वृद्धि होगी।
धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष ‘कर्म’ का है। आपकी मेहनत और पुरुषार्थ का पूरा लाभ आपको मिलेगा। आर्थिक निवेश के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
Follow Us On
© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.