Stock in News अमेरिकी शेयर मार्केट में सोमवार को आए गिरावट के तूफान के बाद आज मंगलवार को घरेलू मार्केट में असर पड़ने के आसार हैं। ऐसे में आपकी नजर सेंसेक्स-निफ्टी पर तो रहेगी ही, कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं, जो अपने विभिन्न अपडेट्स की वजह से आज खबरों में हैं। जैसे एयरटेल, भारत पेट्रोलियम, ल्यूपिन, वारी एनर्जीज, मोबिक्विक आदि।
भारती एयरटेल ने अपनी गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई, एयरटेल मनी लिमिटेड, में अगले कुछ वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना की घोषणा की है। इस निवेश का उद्देश्य एक बड़े पैमाने का डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म विकसित करना और पूरे भारत में औपचारिक ऋण तक पहुंच को व्यापक बनाना है।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को कोच्चि के आयुक्त (केंद्रीय कर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) से 1,816.65 करोड़ रुपये का उत्पाद शुल्क मांग आदेश प्राप्त हुआ है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दवा कंपनी ल्यूपिन को अपने बायोसिमिलर रैनिबिज़ुमैब, ‘रैनलुस्पेक’ के लिए यूरोपीय आयोग से मंजूरी मिल गई है। यह दवा वायल और प्री-फिल्ड सिरिंज दोनों प्रारूपों में उपलब्ध होगी।
वारी एनर्जीज ने एक जाने-माने घरेलू सौर ऊर्जा डेवलपर और स्वतंत्र बिजली उत्पादक से 500 मेगावाट के सोलर मॉड्यूल की आपूर्ति का ऑर्डर हासिल किया है।
वन मोबिक्विक सिस्टम्स की सहायक कंपनी, मोबिक्विक सिक्योरिटीज ब्रोकिंग, को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) से अपना स्टॉकब्रोकिंग परिचालन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।
शैलेट होटल्स ने हैदराबाद के माधापुर में लगभग 36,255 वर्ग फुट के वाणिज्यिक और खुदरा स्थान के साथ 330 कमरों का एक लग्जरी होटल विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर अनुमानित 632.8 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
ओईएम कंपनी पेस डिजिटेक की प्रमुख सहायक कंपनी, लाइनपेज पावर प्राइवेट लिमिटेड, को रिलायंस इंडस्ट्रीज से लिथियम-आयन बैटरी पैक की आपूर्ति के लिए 158.71 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) का ऑर्डर मिला है।
हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान में जिंक पार्क के विकास में तेजी लाने के लिए त्रिपुरा ग्रुप के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस ने यूएस-आधारित आधुनिक ऊर्जा अर्थव्यवस्था फर्म, कनेक्टएम टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस, इंक से ग्लोबल इम्पेक्स इंक में 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक निश्चित समझौते के ढांचे को बोर्ड की मंजूरी दे दी है।
ऑटो कंपोनेंट निर्माता सम्वर्धना मदरसन इंटरनेशनल ने सोमवार को घोषणा की कि उसने ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए बाहरी लाइटिंग सिस्टम बनाने के लिए साणंद, गुजरात में एक नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में काम शुरू कर दिया है।
दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में ‘कुछ अलग’ पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play