Saharanpur Double Murder Case: 13 लोगों को उम्रकैद और 10.73 लाख का जुर्माना, क्या खत्म हुआ विवाद? – Asianet News Hindi

Saharanpur Land Dispute Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 2016 के चर्चित ज़मीन विवाद डबल मर्डर केसमें आखिरकार कोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया। करीब 10 साल पहले जमीन के झगड़े में दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में एक ही परिवार के 13 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है। साथ ही 10.73 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला इलाके में चर्चा और हैरानी का विषय बना हुआ है।
क्या था 20 बीघा जमीन का विवाद?
यह मामला 12 नवंबर 2016 का है। पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार, इसरार ने शिकायत की थी कि उसके पिता यासीन और चाचा तासीन की करीब 20 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में दोनों भाइयों की हत्या कर दी गई। जमीन का झगड़ा पहले से चला आ रहा था, लेकिन उस दिन मामला इतना बढ़ गया कि दो लोगों की जान चली गई।  
कोर्ट ने 13 लोगों को दोषी क्यों माना?
इस केस की सुनवाई एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज विकास गुप्ता की कोर्ट में हुई। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने एक ही परिवार के 13 लोगों को दोषी ठहराया। दोषियों में चार सगे भाई – मुनव्वर, मुस्तफा, सनावर और स्टैकीम शामिल हैं। मुस्तफा के दो बेटों शौकीन और मोहसिन को भी सज़ा दी गई। अन्य दोषियों में अनवर, इस्लाम, गुलज़ार, जमशेद, परवेज़, अनवर और शाकिब के नाम शामिल हैं। कोर्ट ने सभी को उम्रकैद की सज़ा सुनाने के साथ 10.73 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
क्या यह पारिवारिक रंजिश थी या सुनियोजित हमला?
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पुख्ता सबूत जुटाए। करीब एक दशक तक चले इस केस में गवाहों और साक्ष्यों की अहम भूमिका रही। इस फैसले को जमीन विवाद से जुड़े अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।
क्या यह फैसला देगा सख्त संदेश?
अक्सर जमीन के झगड़े हिंसा का रूप ले लेते हैं। ऐसे में 13 लोगों को एक साथ उम्रकैद की सज़ा मिलना बताता है कि कानून देर से सही, लेकिन इंसाफ जरूर देता है। इस फैसले के बाद जमीन विवाद के मामलों में कमी आएगी? या फिर ऐसे झगड़े यूं ही जानलेवा बनते रहेंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News