Delhi-Dehradun Greenfield Highway: दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब इस सफर के लिए आपको बहुत लंबा इंतजार नहीं करना होगा. मार्च के दूसरे हफ्ते में इस हाईवे के का उद्घाटन हो सकता है.
Delhi-Dehradun Greenfield Highway: दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन 13 मार्च को संभावित है. एनएचएआई चेयरमैन संतोष यादव ने हाईवे का निरीक्षण कर बड़गांव इंटरचेंज पर अधूरे काम को पूरा करने के निर्देश दिए है. चेयरमेन ने सुरक्षा मानकों के बारे में भीअधिकारियों से जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान NHAI के चेयरमैन ने NHAI बागपत के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह ने बातचीत करके हाईवे के निर्माण कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट ली और आवश्यक निर्देश दिए.
सहारनपुर जिले में हाईवे की लंबाई 74 किलीमीटर है. हालांकि बीते दो महीने से हाईवे के 41 किमी हिस्से पर वाहन दौड़ रहे हैं. कुछ जगहों पर लाइटिंग और पौधारोपण का काम चल रहा है. बता दें कि दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे शुरू होने से दिल्ली से देहरादून के बीच 210 किलोमीटर लंबा रास्ता 6 से 7 घंटे की बजाय करीब ढाई घंटे में ही पूरा हो जाएगा. यानी इस हाईवे के रास्ते दिल्ली से ढाई घंटे ही देहरादून पहुंच जाएंगे.
बता दें कि हाईवे पर गणेशपुर से एलिवेटिड रोड पर बिहारीगढ़ से देहरादून का सफर केवल 20-25 मिनट में तय हो रहा है. यहां से जाने वाले वाहनों को शिवालिक की पहाड़ियों में लगने वाले जाम से राहत मिली है.
NHAI के चेयरमैन ने बताया कि हाईवे के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर 2 सुरंग बनाई गई हैं. गागलहेडी से देहरादून तक व्हीकलों का आवागमन शुरू होने से बीच में पड़ने वाले सभी अंडरपास व बिहारीगढ़ से होकर गुजरने वाला फ्लाई ओवर भी शुरू किया जा चुका है. नागल के लाखनौर से गणेशपुर तक का काम भी करीब 41 किमी का निर्माण पूरा हो चुका है.
मानसून के सीजन में देहरादून में बरसाती नदियों में तगड़ी बाढ़ आती है. हाईवे के 575 पिलर्स में से करीब 24 पिलर्स इस बाढ़ के रास्ते में आएंगे. इसलिए सभी 24 पिलर्स को डेढ़ से 2 फीट मोटी जैकेट पहनाने का काम भी हो गया है. डाटकाली मंदिर के पास सिक्योरिटी का बीट बॉक्स, मोबाइल टावर इंस्टालेशन और टनल फिनिशिंग का काम पूरा हो चुका है. शामली के ख्यावडी गांव से 2 किलोमीटर आगे से हाईवे सहारनपुर में प्रवेश करेगा.
बता दें कि ग्रीनफील्ड हाईवे पर 12 किमी लंबी वाइल्ड लाइफ एलीवेटिड रोड राजाजी नेशनल पार्क की रमणीय वादियों से होकर गुजरती है. इसके अलावा अतिरिक्त 6 एनिमल अंडरपास, 2 हाथी अंडरपास, 113 अंडरपास, 76 किमी सर्विस रोड, 62 बस शेल्टर, 16 प्रवेश और निकास द्वार, पांच रेलवे ओवरब्रिज और कई एक्सप्रेस-वे से इंटरलिंक हैं. डाटकाली मंदिर के पास 1995 करोड़ रुपये में 340 मीटर लंबी 3 लेन वाली सुरंग बनाई गई है
यह हाईवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून जाएगा. गीता कॉलोनी के पास से इसकी एलिवेटिड रोड शुरू होगी. इससे लोनी और बागपत के लोगों को दिल्ली जाने में सिर्फ 20-30 मिनट लगेंगे. यह एक्सप्रेसवे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) और अंबाला-शामली कॉरिडोर से भी जुड़ेगा. इसे ‘इको-फ्रेंडली’ तरीके से बनाया गया है, जिसमें सौर ऊर्जा पैनल और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की सुविधा भी है.इस हाईवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ड्राइविंग की जा सकेगी.
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.