गाजियाबाद में गर्मी गजब ढाने को तैयार! फरवरी में ही अप्रैल-सा मौसम; IMD के अलर्ट ने बढ़ाई चिंता – Zee News

Ghaziabad Weather Today: फरवरी का महीना खत्म होने को है और इसके साथ ही गाजियाबाद में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है. आइये जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी और आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है. 
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है. यदि यही रुझान जारी रहा तो मार्च और अप्रैल में गर्मी का असर और तेज हो सकता है. फरवरी में ही तापमान का 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि इस बार गर्मी जल्दी दस्तक दे सकती है. 
मंगलवार 24 फरवरी को गाजियाबाद में सुबह से आसमान साफ रहा और धूप खिलने से ठंड का असर कम महसूस हुआ. न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हवा की रफ्तार लगभग 9 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक है.
दिन और रात के तापमान में लगभग 15 डिग्री से अधिक का अंतर लोगों को परेशान कर रहा है. सुबह गर्म कपड़े पहनकर निकलने वाले लोगों को दोपहर तक गर्मी लगने लगती है, जबकि देर शाम घर लौटते समय फिर ठंडक महसूस होती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव मौसम परिवर्तन का सामान्य संकेत है. 
विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बर्फबारी और मौसम के उतार-चढ़ाव का असर गाजियाबाद समेत पूरे वेस्ट यूपी और दिल्ली क्षेत्र पर पड़ता है. जैसे ही पहाड़ों में बर्फ गिरती है या हवाएं बदलती हैं, मैदानी इलाकों के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. 
भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 मार्च से तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जबकि रात का तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कुल मिलाकर गाजियाबाद में सर्दी की विदाई और गर्मी की शुरुआत साफ तौर पर महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को अब बदलते मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या ढालनी होगी. 
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता का दावा या पुष्टि ज़ी यूपी/यूके नहीं करता.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News