Gainers and Losers Today: 24 फरवरी को बाजार में उतार चढ़ाव के बीच चुनिंदा स्टॉक्स में बड़ी हलचल देखने को मिली। आईटी शेयरों पर AI से जुड़ी चिंताओं का दबाव बना रहा, जबकि कुछ कंपनियों को ऑर्डर, मंजूरी और फंड जुटाने की खबरों से सहारा मिला। टेक्सटाइल शेयरों पर नीति बदलाव का असर दिखा। यहां जानते हैं दिन के प्रमुख गेनर्स और लूजर्स की पूरी कहानी।
आईटी स्टॉक्स
AI को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आईटी स्टॉक्स में जोरदार बिकवाली दिखी। L&T Technology Services 8.5 प्रतिशत गिरकर 3,148 रुपये पर आ गया। LTIMindtree 6.8 प्रतिशत फिसलकर एक साल के निचले स्तर 4,501 रुपये पर पहुंच गया। Affle 3i, Tech Mahindra, Persistent Systems, Coforge, HCL Technologies, Tata Elxsi और Tata Technologies में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। सेक्टर के दिग्गज Infosys और TCS भी 4 प्रतिशत से अधिक टूटे।
टेक्सटाइल स्टॉक्स
हाल में तेजी दिखाने वाले टेक्सटाइल शेयरों में भी तेज गिरावट आई। Gokaldas Exports, Arvind और Welspun Living में 5 प्रतिशत तक की गिरावट रही, क्योंकि DGFT ने RoDTEP स्कीम के तहत रिफंड दरों में 50 प्रतिशत कटौती की घोषणा कर दी। बाजार को डर है कि इससे धागे और कपड़े की लागत बढ़ सकती है।
One MobiKwik
One MobiKwik Systems Ltd के शेयर शुरुआत में 11 प्रतिशत से ज्यादा उछल गए। कंपनी की सब्सिडियरी MobiKwik Securities Broking को BSE से स्टॉक ब्रोकिंग कारोबार शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, मुनाफावसूली और चौतरफा बिकवाली के चलते स्टॉक आखिर में 0.61% बढ़कर 202.99 रुपये पर बंद हुआ।
Indoco Remedies Ltd
Indoco Remedies Ltd के शेयर 7 प्रतिशत तक चढ़े, क्योंकि कंपनी को Brivaracetam Oral Solution 10 mg/mL के लिए USFDA से ANDA की अंतिम मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद कंपनी अमेरिका में UCB Inc की Briviact 10 mg/mL के जेनेरिक संस्करण की मार्केटिंग कर सकेगी। यह आखिर में 3.12%चढ़कर 206.05 रुपये पर बंद हुए।
Navin Fluorine और SRF Ltd
Navin Fluorine का शेयर 4.37% और SRF Ltd 2.08% गिरावट के साथ बंद हुआ। मॉर्गन स्टेनली ने Navin Fluorine International Ltd और SRF Ltd पर ‘Underweight’ रेटिंग बरकरार रखी है, क्योंकि भारत में R-32 क्षमता दोगुनी होने से कीमतों पर दबाव आ सकता है। ब्रोकरेज को R-32 दामों में करीब 25 प्रतिशत गिरावट की उम्मीद है और दोनों कंपनियों को कीमतों की अस्थिरता के प्रति ज्यादा संवेदनशील माना है।
Canara Bank
केनरा बैंक ने अपनी पूंजी मजबूत करने और बिजनेस ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए Basel III compliant Tier 2 बॉन्ड के जरिए 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है। बैंक 26 फरवरी 2026 को NSE के Electronic Bidding Platform पर यह इश्यू लॉन्च करेगा। इसमें 2,000 करोड़ रुपये का बेस इश्यू और 3,000 करोड़ रुपये तक का ग्रीन शू ऑप्शन शामिल है। Canara Bank का शेयर 0.43% चढ़कर 157.11 रुपये पर बंद हुआ।
KEC International Ltd
KEC International Ltd ने 24 फरवरी को बताया कि उसे अलग अलग बिजनेस सेगमेंट में कुल 1,002 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस के तहत भी कई नए प्रोजेक्ट हासिल हुए हैं, जिससे उसकी ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर लाल निशान से 1.60% चढ़कर 592 रुपये पर बंद हुआ।
Suzlon Energy Ltd
Suzlon Energy Ltd के बोर्ड ने अजय कपूर को कंपनी का CEO नियुक्त किया है। वह 24 फरवरी 2026 से Group CEO के रूप में कार्यभार संभालेंगे और इससे पहले Ambuja Cements Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। सुजलॉन का शेयर शुरुआती गिरावट से संभलकर 0.23% चढ़कर 44.35 रुपये बंद हुए।
Waaree Energies
Waaree Energies में 3.74 प्रतिशत की तेजी आई, क्योंकि कंपनी को एक प्रमुख घरेलू सोलर डेवलपर से 500 मेगावाट सोलर मॉड्यूल सप्लाई का ऑर्डर मिला। कंपनी का स्टॉक 3,025.20 रुपये पर बंद हुए।
L&T Ltd
L&T ने बताया कि उसके हेवी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर और हेवी इंजीनियरिंग वर्टिकल्स ने मिलकर परमाणु ऊर्जा विभाग से LIGO India वेधशाला स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी 1,000 करोड़ से 2,500 करोड़ रुपये के बीच के ऑर्डर को ‘सिग्निफिकेंट’ श्रेणी में रखती है। इस ऑर्डर के बावजूद L&T का शेयर 3.33% गिरकर 4,271 रुपये पर बंद हुआ।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।