लोकसभा ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए: हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस का थरूर और … – Dainik Bhaskar

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को भारत और अन्य देशों के बीच बातचीत बढ़ाने के लिए 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स (PFG) बनाए हैं। 18वीं लोकसभा के तहत गठित ग्रुप्स में अलग-अलग पार्टियों के लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हैं।
इसमें हर देश के लिए एक ग्रुप लीडर और 10 सदस्य हैं। भाजपा के सबसे ज्यादा 28 ग्रुप लीडर हैं। कांग्रेस के 9, समाजवादी पार्टी, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 3-3 सांसद ग्रुप लीडर बनाए गए हैं।
ग्रुप लीडर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेट्रपॉर्म X पर PFG की जानकारी दी। उन्होंने 64 देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रुप लीडर और बाकी सदस्यों की लिस्ट जारी की।
रिजिजू ने पोस्ट में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद PM मोदी ने भारत और अन्य देशों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाने का प्रस्ताव दिया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इन ग्रप्स का औपचारिक गठन अब कर दिया है।

Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News