शराब पीने से रोका, तो रिसॉर्ट में मचाया कोहराम… अरुणाचल प्रदेश में गुजराती फैमिली के 4 सदस्यों पर FIR दर्ज – AajTak

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में स्थित एक रिसॉर्ट में बदसलूकी और धमकी का मामला सामने आया है. गुजरात के एक टूरिस्ट परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ अनिनी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है. आरोपियों की पहचान आस्था पटेल, ध्रुव पटेल, स्मिता पटेल और देवेंद्र पटेल के रूप में हुई है. 
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. इनमें महिला पर हमला या आपराधिक बल के प्रयोग, अश्लील हरकत और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराए शामिल हैं. इसके साथ ही एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) एक्ट भी लगाया गया है.
यह मामला तब दर्ज हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में दो लोग रिसॉर्ट के स्टाफ के साथ गाली-गलौज करते और धमकी देते नजर आए. बताया गया कि यह परिवार 18 फरवरी को रिसॉर्ट में चेक-इन किया था. उनको आगमन के समय ही बताया गया था कि शराब की अनुमति नहीं है.
आरोप है कि 20 फरवरी को परिवार बाहर से शराब लेकर आया. जब उन्हें नियमों की याद दिलाई गई तो उन्होंने आक्रामक प्रतिक्रिया दी. शिकायत में कहा गया है कि आस्था और ध्रुव पटेल ने महिला स्टाफ के खिलाफ गंदी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. ध्रुव ने एक कर्मचारी को मारने के लिए दौड़ा. 
यह भी आरोप है कि उन्होंने रिसॉर्ट के नियमों से जुड़े डिस्प्ले फ्रेम को नुकसान पहुंचाया और अपने अच्छे कनेक्शन का हवाला देते हुए प्रॉपर्टी को बदनाम और बंद करवाने की धमकी दी. रिसॉर्ट की मैनेजिंग डायरेक्टर रेजिना मिहू ने बताया कि उनको जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने हस्तक्षेप किया. 
उनके मुताबिक, उस समय डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म ऑफिसर भी मौजूद थे और मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा, ”हमने विनम्रता से बात करने की कोशिश की, लेकिन वे लगातार आक्रामक रहे. हमारे स्टाफ के लोग इस घटना से काफी आहत हुए है. इनमें कई स्थानीय युवक शामिल हैं.” 
मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि रिसॉर्ट सभी पर्यटकों का स्वागत करता है, लेकिन इस तरह के व्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी तब मिली जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. सत्यापन के लिए पुलिस भेजी गई, लेकिन तब तक आरोपी जा चुके थे.
उन लोगो ने 21 फरवरी की सुबह चेक-आउट कर लिया था. पुलिस ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इस बीच, बायोडायवर्सिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट सोसाइटी ने घटना की कड़ी निंदा की है. संस्था ने स्टाफ को धमकाने की घटना पर दुख जताया. इसे जिम्मेदार पर्यटन के सिद्धांतों के खिलाफ बताया.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News