हार्ट अटैक की कहानी पोस्टमार्टम में बेनकाब, तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था पति का मर्डर – AajTak

Feedback
ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद इसे हार्ट अटैक से मौत बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी.
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 33 वर्षीय विजय निवासी बेलोन, नरौरा जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है. वह साइट-सी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नौवा नामक कूलर फैक्टरी में काम करता था. उसकी पत्नी राखी भी उसी फैक्टरी में कार्यरत थी। दंपती के तीन बच्चे हैं, जो गांव में रह रहे हैं. विजय करीब 15 दिन पहले पत्नी को बुलंदशहर से देवला गांव के किराये के मकान में लेकर आया था.
महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
सोमवार तड़के करीब चार बजे पुलिस को विजय की संदिग्ध मौत की सूचना मिली. सूचना पत्नी ने दी और हार्ट अटैक से मौत की बात कही. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शव पर मिले निशानों से पुलिस को संदेह हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत गला दबाने से हुई है.
जांच के दौरान पत्नी से पूछताछ की गई. तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल के आधार पर खुलासा हुआ कि राखी के गुरदीप निवासी विचपरिया पिसावा जनपद सीतापुर से पिछले चार वर्षों से अवैध संबंध थे. गुरदीप टैक्सी चालक है और पहले विजय के साथ फैक्टरी में काम कर चुका है.
पूछताछ में सामने आया कि घटना की रात राखी ने गुरदीप को फोन कर घर बुलाया. जब विजय सो रहा था, तब दोनों ने मिलकर दुपट्टे से उसका गला दबा दिया. वारदात के बाद इसे प्राकृतिक मौत दिखाने की कोशिश की गई.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 
पुलिस ने मृतक के भाई अशोक की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को मोजर बियर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया. घटना में इस्तेमाल दुपट्टा भी बरामद कर लिया गया है. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और जांच जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News