हैदराबाद में एक घर से एक ही परिवार के तीन लोगों का शव बरामद हुआ है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने संदेह जताया है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है. हालांकि, वास्तविक वजह जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.
Trending Photos
Telangana News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां पर एक घर के कमरे से एक ही परिवार के तीन लोगों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है. घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
दरअसल, पूरा मामला शहर के अंबरपेट इलाके का है. पड़ोसियों का दावा है कि मंगलवार को इस घर से कोई बाहर नहीं निकला, दरवाजे भी भीतर से बंद थे और कोई एक्टिविटी नहीं हो रही थी. ऐसे में कुछ अनहोनी का शक होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 55 वर्षीय राम राज, उनकी 50 वर्षीय पत्नी माधवी और उनके 24 वर्षीय बेटे शशांक के तौर पर हुई है.
जानिए पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि पीड़ितों के घर में कोई गतिविधि नहीं देखने को मिली. परिवार का एक भी सदस्य सुबह से घर से बाहर भी नहीं निकला. ऐसे में पड़ोसियों के बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद स्थानीय लोगों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां पर तीन लोग मृत अवस्था में मिले.
जांच में जुटी पुलिस
मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, प्रकरण में संदिग्ध मौत के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान संदेह जताया कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है. जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि हम सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं
मौत की वजह तलाशने में जुटे अधिकारी
जांचकर्ता इस बात की पड़ताल भी कर रहे हैं कि क्या परिवार किसी आर्थिक तंगी या किसी तनाव से गुजर रहा था. अगर परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या की है, तो वह किस परेशानी से जूझ रहे थे. फॉरेंसिक टीम ने घर में छानबीन शुरू कर दी है. मौतों से पहले के घंटों में हुई घटनाओं को समझने के लिए भौतिक साक्ष्य एकत्र किए.
यह भी पढ़ें: हैवान बना लिव-इन पार्टनर? चाकू से लगाए कट, सैनिटाइजर से निजी अंग जलाए; मां ने सुनाई दरिंदगी की दास्तां
मौके से नहीं मिला कोई नोट
उल्लेखनीय है कि घटनास्थल से कोई आत्महत्या से संबंधित कोई नोट नहीं बरामद हुआ है. इस कारण मौत के आसपास का रहस्य और भी गहरा गया है. अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और जांच आगे बढ़ने के बाद और अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आएगी. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने कहा मौत का क्या कारण है इस बारे में जानकारी पूरी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.
यह भी पढ़ें: ‘उसे शुगर डैडी चाहिए था…,’ बेंगलुरु रेप केस में आरोपी का बड़ा खुलासा, पीड़िता पर लगाया जबरन वसूली का आरोप
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.