UP Crime News: बहराइच के बौंड़ी थाना क्षेत्र में तीन माह के मासूम की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. पीड़ित पिता शान मोहम्मद ने बीवी पर मासूम की हत्या करने के आरोप लगाये है और सास पर उकसाने का शक जताया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है.
Trending Photos
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन महीने के एक मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. बच्चे के वालिद ने अपनी बीवी पर ही हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.
पूरा मामला बहराइच जिले के बौंड़ी थाना क्षेत्र के सिपहिया हुलास गांव का है. यहां के रहने वाले शान मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद के तीन माह के बेटे की मंगलवार (24 फरवरी) सुबह मौत हो गई. बताया गया कि बच्चा अपनी मां शाहीन के पास सो रहा था. सुबह उसकी हालत बिगड़ी हुई पाई गई. शान मोहम्मद ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है.
यह भी पढ़ें: “मेरे गांव में मुल्लों…” रोजे में था वासिद, मोहित ने बेरहमी से पीटा; मेरठ में मुस्लिम फेरीवाले पर हमला
पुलिस को दी गई तहरीर में शान मोहम्मद ने आशंका जताई है कि उसकी बीवी ने अपनी मां यानी बच्चे की नानी राबिया के उकसावे में आकर यह कदम उठाया. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, शान मोहम्मद मुंबई में रहकर मजदूरी करता है. उसकी बीवी शाहीन हरदी थाना क्षेत्र के वीरशाहपुर के अहलादपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी. 25 दिसंबर को उनके बेटे का जन्म हुआ था. जन्म के पांच दिन बाद शाहीन मायके से ससुराल आ गई थी. शान मोहम्मद 15 फरवरी को मुंबई से गांव लौटा था.
बताया जा रहा है कि सोमवार को उसकी सास राबिया अपनी बेटी शाहीन को मायके ले जाने के लिए गांव आई थी. शान मोहम्मद ने उनसे कहा कि वह लगभग एक हफ्ते गांव में रहेगा, उसके जाने के बाद शाहीन को मायके ले जाया जाए. इसी बात को लेकर शान मोहम्मद और उसकी सास के बीच तीखी कहासुनी हुई थी. इसके बाद राबिया अकेले अपने गांव लौट गई थी. शान मोहम्मद ने बताया कि उसकी शादी साल 2021 में हुई थी और उसके ससुर सऊदी अरब में रहते हैं.
शान मोहम्मद का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास राबिया के कहने पर उसकी बीवी अक्सर झगड़ा करती थी और कई बार मायके चली जाती थी. उसने यह भी बताया कि दो साल पहले उसकी बीवी का छह माह का गर्भ संदेहास्पद परिस्थितियों में गिर गया था, लेकिन सबूत न होने की वजह से वह कोई कार्रवाई नहीं कर सका. शान मोहम्मद का यह भी कहना है कि उसकी सास उन दोनों के बीच तलाक का दबाव बना रही थी और वह अपनी बेटी की दूसरी शादी करना चाहती थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में प्रवासी मजदूर सैयद SK पर हमला, बंगाली भाषा बोलने पर चाकू मारने का आरोप
रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.