West Bengal News: पश्चिम बंगाल में महिला BLO ने सुवेंद्रु अधिकारी के समर्थकों के खिलाफ मारपीट, धमकी के लिए शिकायत दर्ज कराई है. समर्थकों पर आरोप है कि जब BLO प्रदर्शन कर रहे थे तो इन लोगों ने उन्हें धमकाया और मारपीट की.
Trending Photos
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है. इसी बीच एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने सुवेंदु अधिकारी के समर्थकों के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है. BLO टीचर पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और BLO की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के संबंध में न्याय की मांग कर रहे थे. जानिए क्या है पूरा मामला.
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
शिकायत दर्ज कराते हुए महिला ने अपने लेटर में कहा कि हम पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के ऑफिस के सामने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें BLO की दुर्भाग्यपूर्ण मौतों के संबंध में न्याय की मांग की गई थी, जो बहुत बड़े और बिना वैज्ञानिक तरीके से डिजाइन किए गए थे. SIR ECI के लगाए गए तरीके से काम करता है. विरोध पूरी तरह से कानूनी, शांतिपूर्ण और भारत के संविधान के आर्टिकल 19 के तहत गारंटी वाले हमारे संवैधानिक अधिकारों के अंदर था.
अचानक बिगड़ गई स्थिति
आरोप लगाते हुए महिला ने आगे बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष यहां पर अचानक पहुंचे जिसके बाद यहां की स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ गई. उनके पहुंचने के तुरंत बाद ही भारतीय जनता पार्टी (BJP)के झंडे लिए एक ग्रुप वहां पर पहुंच गया. जो काफी ज्यादा आक्रामक रवैये में था. उन्होंने BLO टीचरों और इसमें शामिल कमेटी के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया.
अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल
मारपीट की वजह से उन्हें चोटें आईं. इतना ही नहीं उसने आगे आरोप लगाया कि इन लोगों ने अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. इन लोगों ने पानी की बोतलें फेंकी और पुरुष टीचरों को पीटने के लिए BJP के झंडों के डंडे का इस्तेमाल किया. मौजूदा हालात को देखते हुए जो महिला सहकर्मियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे उन्हें धमकाया गया. जिसकी वजह से महिलाओं में डर समा गया है. (ANI)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.