Weather Update today: इन राज्यों में आज संभलकर! भारी बारिश का अलर्ट, यहां जाने की सख्त मनाही; चेतावनी जारी – Zee News

Weather update today: आज आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. खासकर दक्षिण गुजरात में आज मौसम का हाल देखकर आगे की तैयारी करने की सलाह दी गई है. 
Trending Photos
Weather Update today: अक्टूबर के बाकी दिनों खासकर आखिरी हफ्ते के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी हो चुका है. 24 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो आज उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहेगा. दिल्ली और एनसीआर में सुबह आसमान एकदम क्लियर रहा. यानी कोहरा नहीं दिखा. दिल्ली कड़ाके वाली ठंड के मशहूर है. ऐसे में यहां हाड़ कंपाने वाली सर्दी की शुरुआत कब होगी और उत्तर भारत को कोहरा अपनी चपेट में कब लेगा, ये आपको बताएं उससे पहले जान लीजिए कि आज के मौसम के लिए मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) ने क्या अलर्ट जारी किया है.

इन राज्यों में संभलकर!

आज आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. खासकर दक्षिण गुजरात में आज मौसम का हाल देखकर आगे की तैयारी करने की सलाह दी गई है. सूरत, नवसारी, वलसाड के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. आम सैलानी हों या मछुआरे सभी को समंदर में नहीं जाने की एडवायजरी जारी की गई है. गुजरात के अलावा महाराष्ट्र के कई जिलों में भी अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. नासिक में भी आज भारी बारिश का अलर्ट है.

उत्तर भारत में 28 अक्टूबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 28 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश न होने का अनुमान लगाया गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Donald Trump Xi Jinping Meeting : जिनपिंग से मिलने को बेताब हैं ट्रंप, ये तक बता दिया कि पहला सवाल क्या दागेंगे? 

दिल्ली में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है. ऐसे में मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड के बाद अब कड़ाके की ठंड की बारी है. उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. चार धाम के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है. हिमाचल में भी कुछ जगहों पर बर्फबारी से मौसम बदला है. पूर्वानुमान के मुताबिक नवंबर महीने में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो सकती है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News