Trending Photos
Bagaha News: पूर्व मंत्री और रहे सांसद पूर्णमासी राम का निधन हो गया है. 73 वर्ष की आयु में उन्होंने रूबन अस्पताल में आखिरी सांस ली. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बगहा के नरईपुर निवासी पूर्णमासी राम 5 बार विधायक रह चुके थे. वे 2009 में गोपालगंज सुरक्षित सीट से JDU के सांसद भी चुने गए थे. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन काल में वे दो बार मंत्री भी रहे. पूर्णमासी राम बिहार के एक पुराने पॉलिटिशियन में से एक थे. वे लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सरकारों (1990 के दशक से 2000 के दशक की शुरुआत तक RJD का राज) में मंत्री रहे थे. वह फूड और सिविल सप्लाई मिनिस्टर थे. बगहा विधानसभा सीट से वे कई बार विधायक चुने गए. बाद में वे जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए. एक समय वह गोपालगंज से सांसद भी चुने गए थे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.