Telangana Guidelines On hMPV: चीन में तेजी से फैले ह्यूमन मेटानिमोवायरस (hMPV) ने ये डर और बैठा दिया है कि कहीं ये कोरोना वायरस जैसी महामारी का रूप न ले ले. इसको लेकर भारत में भी पैनी नजर रखी जा रही है. ताजा घटनाक्रम में भारत सरकार ने कहा है कि भारत इस वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं, तेलंगाना सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. हालांकि राज्य में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है.
तेलंगाना राज्य स्स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि चीन से आ रही Human Metapneumovirus (hMPV) की खबरों को लेकर राज्य में सतर्कता से नजर रखी जा रही है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर स्थिति की निगरानी कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सावधानियों का पालन करें.
तेलंगाना में hMPV का कोई मामला दर्ज नहीं
तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में मौजूद श्वसन संक्रमणों का डेटा विश्लेषण किया और पाया कि दिसंबर 2024 की तुलना में दिसंबर 2023 में संक्रमण के मामलों में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई है.
सावधानी बरतने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से श्वसन संक्रमण से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतने का आग्रह किया है और दिशा निर्देश जारी किए हैं-
क्या करें (Do’s):
क्या न करें (Don’ts):
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के फैलने की आशंका के चलते फैले तनाव के बीच लोगों से शांत रहने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि भारत सांस से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए अच्छी तरह तैयार है और चीन में स्थिति असामान्य नहीं है.
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoH&FW) के डीजीएचएस और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के निदेशक ने बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि Metapneumovirus (hMPV) एक सामान्य श्वसन संक्रमण वायरस है, जो सर्दियों के मौसम में सर्दी और फ्लू जैसे लक्षण पैदा करता है. यह विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता है.
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है. मेटान्यूमोवायरस किसी भी अन्य श्वसन वायरस की तरह है जो सामान्य सर्दी का कारण बनता है; बहुत बूढ़े और युवा लोगों में यह फ्लू जैसे लक्षण पैदा कर सकता है.
ये भी पढ़ें: China HMPV Virus: चीन में HMPV वायरस ने बरपाया कहर! अब सफाई में ‘ड्रैगन’ बोला- ‘ये सर्दियों में होने वाली बीमारी’