Feedback
मकर (Capricorn):-
Cards:- The Chariot
संतान से संबंधित किसी बात की चिंता दूर होगी. कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें. दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें. लोगों की बातों में आकर किसी स्थिति में खुद को कमजोर न समझे. सही गलत का निर्णय स्वयं लें. कुछ व्यावसायिक यात्रा करना पड़ सकती है. इन यात्राओं के दौरान अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है. पुराने कार्यों के पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है. नए स्थान पर जाकर जीवन की नई शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं. प्रिय के साथ रिश्तों में बदलाव लाएंगे. किसी करीबी मित्र के साथ गलतफहमियां खत्म कर सकते हैं. इस समय कुछ जरूरी बदलाव लाने पड़ सकते हैं. कुछ ऐसे निर्णय भी लेने पड़ेंगे. जो काफी महत्वपूर्ण होंगे. दूसरों के समक्ष अपनी निजी बातें साझा ना करें. जीवनसाथी का सम्मान बनाए रखें. किसी के व्यक्तित्व पर टिप्पणी न करें. बीमार व्यक्ति के साथ सहानभूति पूर्वक व्यवहार करें. जीवन में परिवर्तन आवश्यक है. इस बात को स्वीकार करें.
स्वास्थ्य: किसी छोटी स्वास्थ्य समस्या को अनदेखा करना बड़ी परेशानी में डाल सकता है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. धन निवेश कर सकते है.
रिश्ते: आपसी सम्बन्धों को महत्व दें. लोगों की हंसी न उड़ाएं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू