रमेश शर्मा के अनुसार आरोपी ने एक महीने के भीतर ही शादी कराने का दबाव बनाया। लगातार बढ़ते दबाव के चलते उन्होंने अपने बेटे को भारत बुलाया। इसके बाद दोनों की कोर्ट मैरिज करवाई गई। इसी के साथ ही कनाडा पी.आर फाइल लगवाने का काम शुरू करवाया।
शादी के बाद दोनों काशी विश्वनाथ घूमने चले गए। फिर शादी के एक महीने के भीतर ही लड़की की कनाडा की पीआर प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद दोनों ने फिर से घूमने के लिए बाली इंडोनेशिया घूमने की योजना बनाई। शिकायतकर्ता के अनुसार बेटे के कहने पर ही उसने दोनों के पासपोर्ट अपने पास रख लिए।
इस बात पर लड़की नाराज हो गई और उसने अपनी मां को बुला लिया। पासपोर्ट वापस लेने को लेकर विवाद हुआ, लेकिन जब पासपोर्ट नहीं दिए गए तो आरोपी पक्ष अंबाला गया और वहां शिकायतकर्ता पक्ष के खिलाफ फर्जी मारपीट का केस दर्ज करवाया कि लड़की का पासपोर्ट जबरन ले लिए गया है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब अंबाला से पुलिस का फोन आया तो उन्होंने पासपोर्ट देने या फिर महिला प्रताड़ना का केस दर्ज करने जैसे बातें कही। जब फिर अंबाला में शिकायतकर्ता पक्ष पर केस दर्ज हुआ तो आरोपी लड़की ने लड़के के साथ रहने से भी साफ इनकार कर दिया। जांच में यह बात सामने आई कि शादी केवल कनाडा की पीआर हासिल करने के लिए की गई थी।
जब ठगी का खुलासा हुआ तो पीड़ित परिवार ने लुधियाना पुलिस को शिकायत दी। लुधियाना पुलिस ने तीन महीनों की जांच के बाद थाना डिवीजन-2 पुलिस ने इस मामले में शाक्षी भारद्वाज, शिखा भारद्वाज और रमन भारद्वाज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा। भास्कर न्यूज |लुधियाना कनाडा की स्थायी निवास (पीआर) हासिल करने के लिए शादी कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
हरियाणा की एक महिला पर आरोप है कि उसने पीआर बनवाने के इरादे से लुधियाना के एक ज्योतिष शास्त्री के बेटे से शादी की और बाद में साथ रहने से इनकार कर दिया। इस मामले में थाना डिवीजन-2 पुलिस ने तीन पर केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ज्योतिष शास्त्री रमेश शर्मा निवासी शाहपुरा कुंचा धीमान ने बताया कि उनका बेटा कनाडा में एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है और वहीं का स्थायी निवासी भी है। पिछले साल उन्होंने आरोपी लड़की की शादी का विज्ञापन देखा था, जिसके बाद संपर्क किया गया। शुरुआत में बातचीत ऑनलाइन हुई। सिर्फ ऑनलाइन तीन मुलाकातों में ही आरोपी पक्ष ने उनके बेटे को पसंद करते हुए रोका कर दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.