UP Breaking News Live: यूपी के सरकारी कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स को होली का तोहफा, आज मथुरा के नंदगांव में लठ्ठमार होली, यहां पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें – Zee News

UP Latest News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए  ZEE UP-UK के साथ.
 

 
 
Trending Photos
UP Latest Breaking News Live: 26 फरवरी का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. आज मथुरा के नंदगावं में लठ्ठमार होली है. आज से कानपुर में बिठूर महोत्सव शुरू हो हो रहा है.गंगा किनारे सुर-साहित्य का संगम होगा. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 मार्च को दादरी से विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे.आज उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश के सभी जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है. आइये जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें.

Add Zee News as a Preferred Source

UP Breaking News Live:कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए बड़े प्रशासनिक बदलाव
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में DCP स्तर पर फेरबदल
डॉ. प्रवीण रंजन को DCP ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी 
कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लिया फैसला
UP Breaking News Live:इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर 
अविमुक्तेश्वरानंद की अर्जी पर कल सुनवाई 
अग्रिम जमानत याचिका पर कल सुनवाई
बच्चों के यौन शोषण को लेकर दर्ज है केस 
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर IT की रेड आज भी जारी, छापेमारी पर क्या बोली मायावती?
विशाल सिंह/Lucknow IT Raid News: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर और दफ्तर पर पड़ी आईटी की रेड बुधवार को शुरू हुई जो आज भी जारी है. आईटी की टीम लखनऊ के गोमतीनगर के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ऑफिस छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन पर रेड कर रही है.  बता दें कि बलिया के रसड़ा सीट से तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह एक बड़े कारोबारी भी हैं.
 
UP Latest News Today Live Updates:वीर सावरकर की पुण्यतिथि आज 
CM योगी ने X पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
‘स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर को विनम्र श्रद्धांजलि’
आपका संपूर्ण ओजस्वी जीवन राष्ट्रभक्ति की अनंत प्रेरणा है- सीएम  
UP Breaking News Live:लखनऊ में मेट्रो विस्तार की कवायद शुरू उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने वसंत कुंज से आईआईएम तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के लिए सर्वे का काम शुरू करा दिया यह कॉरिडोर शहर के उत्तरी और शैक्षणिक क्षेत्र को बड़ी राहत देगा
 
UP Latest News Today Live Updates: लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का प्रदर्शन 
मेस का खाना से छात्रा की बिगड़ी तबीयत 
अचानक तबीयत बिगड़ने से छात्रा बेहोश 
छात्राओं का कार्रवाई ना करने का आरोप 
UP Latest News Today Live Updates: यूपी के राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर 
फरवरी का वेतन फरवरी में ही आएगा 
पेंशन भी फरवरी में ही जमा हो जाएगी 
1 मार्च को रविवार की रहेगी छुट्टी 
UP Road Accident: गाजीपुर में ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, मां और दो बेटियों समेत 3 की मौत
राजेंद्र तिवारी/महोबा/गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और महोबा में दो सड़क हादसे हुए हैं. दोनों जगहों पर चार लोगों की मौत हो गई है. गाजीपुर में ट्रेलर ने बाइक सवार लोगों को रौंद डाला. इस सड़क हादसे में मां और दो मासूम बेटियों समेत 3 की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद  ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया. जाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया. पुलि,  ट्रेलर कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के तिराहीपुर मार्ग पर ये दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.
UP Weather: फरवरी में ही छूटे पसीने! कानपुर सबसे गर्म, अयोध्या में मार्च जैसी तपिश, रजाई-कंबल हुए पैक, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिस कारण गर्मी के संकेत हैं. ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। हालांकि, सुबह ग्रामीण हिस्सों में ठंडक का एहसास हो रहा है और शाम को गुलाबी सर्दी से मौसम सुहावना प्रतीत हो रहा है.  फिलहाल, राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. 
UP Breaking News Live:CM योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का दूसरा दिन  
मैग्लेव हाईस्पीड ट्रेन में सफर करेंगे सीएम योगी  
ODOP के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर  बने योगी
100 किमी तक सफर कर निरीक्षण करेंगे सीएम
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News