Catch India vs Zimbabwe Live Score: चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच ICC मेंस T20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले का मंच तैयार है। 26 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे टॉस होगा और मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
IND vs ZIM T20 World Cup Super 8 Live Updates: सेमीफाइनल की उम्मीदें दांव पर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Zimbabwe Live Updates: एक खराब दिन और बोरिया बिस्तर पैक वाली स्थिति… आज यानी 26 फरवरी 2026 को भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच खेला जाना है। चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होनी है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए आज चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा और इसके बाद कोलकाता में खतरनाक वेस्टइंडीज को भी परास्त करना होगा।
यही नहीं उसे बाकी मैचों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। दक्षिण अफ्रीका से 76 रन से मिली हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.80 हो गया है। अगर आज दोपहर वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के मैच में विंडीज ने अफ्रीकी टीम को हरा दिया तो भारत के रास्ते और मुश्किल हो जाएंगे। तब जिम्बाब्वे से अगले मैच में साउथ अफ्रीका को हराने की उम्मीद करनी होगी।
IND vs ZIM T20 World Cup 2026: दोनों टीमें-
भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
जिम्बाब्वे टीम- सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा।
टी20 विश्व कप में भारत के बल्लेबाज 11 बार शून्य पर आउट हुए हैं। दूसरी किसी भी टीम के साथ ऐसा नहीं हुआ है। भारतीय बैटर्स का इस टूर्नामेंट में रन बनाने का औसत 20 का रहा, जो सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों में छठे नंबर पर है। भारतीय बैटर्स का औसत स्ट्राइक रेट 138 है। ये स्थिति तब है जब भारतीय टीम ने इस क्रिकेट चक्र में 45 फीसदी टी20 मैच घर पर खेले हैं। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए आज चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा और इसके बाद कोलकाता में खतरनाक वेस्टइंडीज को हराना होगा। इतना नहीं, उसे बाकी मैचों के रिजल्ट पर भी नजर रखनी होगी।
सूर्यकुमार यादव और वरुण चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। सूर्यकुमार ने पांच मैचों में 180 रन बनाए हैं, जो ईशान किशन (176) से चार रन ज्यादा है। वरुण भारत के लिए इस टूर्नामेंट में अब तक के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। नंबर 1 रैंकिंग वाले टी20आई स्पिनर ने पांच मैचों में 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लेने के बावजूद 6.81 की प्रभावशाली इकॉनमी दर बनाए रखी है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 13 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 10 बार जीत हासिल की है जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते हैं। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैं, जहां भारत ने 71 रन से जीत दर्ज की थी
साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को उनके पहले सुपर-8 मैच में 76 रन से हराया। इस हार के चलते भारत का नेट रन रेट -3 के पार चला गया। इस हार के बाद माना जा रहा था कि अगर 3 टीमें दो-दो मैच जीतकर पहुंची तो फिर फैसला नेट रन रेट से होगा, लेकिन ये समीकरण बदल गया है। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के जख्मों पर और नमक छिड़का। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया और इस जीत के साथ उनका नेट रन रेट +5 के पार चला गया। यानी साउथ अफ्रीका से भी ज्यादा और वेस्टइंडीज की टीम अंक तालिका में अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई।
वेस्टइंडीज की टीम की जीत के बाद अब समीकरण पूरी तरह से नेट रन रेट की कहानी से आगे निकल गया। भारत अगर अब अपने दोनों मैच जीतता है तो भी ये बहुत मुश्किल है कि उसका नेट रन रेट -3 से कम होकर साउथ अफ्रीका या वेस्टइंडीज से बेहतर स्थिति में आ जाएं, क्योंकि दो जीत के बाद भी भारत का नेट रन रेट पॉजिटिव में आ जाए ये भी बहुत बड़ी बात है। ऐसे में अगर भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका तीनों ही दो-दो मैच जीतती है तो ये कहना गलता नहीं कि भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएगी।
ऐसे में भारत को क्वालिफाई करने के लिए अपने दोनों मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत चाहिए होगी और ये दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच आज मैच अफ्रीका जीत जाए। वहीं, इसके अलावा अगर वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो फिर जिम्बाब्वे से हमें उम्मीद करनी होगी कि वो साउथ अफ्रीका को हरा दें। अगर ऐसा हुआ तो अफ्रीकी टीम के पास केवल 2 अंक रहेंगे और भारत अपने दो मैच जीतकर 4 अंक के साथ वेस्टइंडीज के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ आज खेले जाने वाले मैच में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। अक्षर की वापसी से संतुलन और बेहतर होगा। वहीं, संजू सैमसन को नंबर-3 पर भेजा जा सकता है। ऐसा टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा था। उन्होंने ये साफ कह दिया था कि बदलाव संभव है। हमारे पास दो बाएं हाथ के ओपनर हैं, नंबर तीन भी बाएं हाथ का है और विपक्ष ऑफ स्पिन डाल रहा है, इसलिए विचार-विमर्श होता है, लेकिन नेट्स से कोई हिंट नहीं मिलता। टीम कॉम्बिनेशन आखिरी समय पर तय होता है। एक ऑप्शन सूर्या को नंबर -3 पर भेजने और तिलक को नीचे उताने का है, ताकी बैटिंग क्रम में विविधता आए।
जिंबाब्वे की टीम को हल्के में नहीं ले सकते। वह ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर यहां तक पहुंची है। उसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम का सफर पहले ही दौर में खत्म हो गया। उसके तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी, एनगारावा और ब्राड इवांस भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। कप्तान सिकंदर रजा भारतीय टीम के सामने स्पिन से शुरुआत कर सकते हैं।
विश्व कप से पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फार्म में थे लेकिन पेट में संक्रमण के बाद से उनकी लय खो गई है। वह ऑफ स्पिनरों के सामने वह फंसे-फंसे से नजर आ रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में चार मैचों में 75 के स्ट्राइक रेट और 3.75 के औसत से सिर्फ 15 रन ही बना सके हैं।
अभिषेक की शैली में ही खेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने खेल में बदलाव करके पाकिस्तान के विरुद्ध शतक लगाया। ब्रूक को स्पिनरों को खेलने में दिक्कत होती है लेकिन पिछले मैच में उन्होंने पाकिस्तानी स्पिन आक्रमण की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने रक्षात्मक और आक्रामक बल्लेबाजी का अच्छा तालमेल पेश किया।
आज यानी 26 फरवरी का दिन सुपर-8 का बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है। एक तरफ भारत की प्रतिष्ठा और सेमीफाइनल की उम्मीद दांव पर होगी, तो दूसरी ओर दो मजबूत टीमों के बीच टक्कर होगी। ये दोनों ही मैच सेमीफाइनल के समीकरण को साफ कर देंगे। वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज अहमदाबाद में दोपहर में मैच खेला जाना है। इस मैच में अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा देती है तो भारत के लिए रास्ता आसाना हो सकता है, लेकिन अगर वेस्टइंडीज जीत जाती है, तो मेजबान टीम के लिए समीकरण और मुश्किल हो जाएगा। यानी चेन्नई और अहमदाबाद दोनों मैदान पर होने वाले नतीजे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
अगर विंडीज टीम आज मैच जीती तो भारत के लिए मुश्किल होगी, क्योंकि तब भारत सभी सेमीफाइनल में पहुंचेगा जब वो अपने दोनों मैच जीतने के साथ ही ये दुआ करें की साउथ अफ्रीका अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे से हार जाए। लेकिन अगर साउथ अफ्रीका जीत जाता है तो फिर भारत की अगली भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। ये मैच प्री-सेमीफाइनल जैसा होगा, जो भी जीतेगा वो सेमीफाइनल में जाएगा, लेकिन एक समीकरण और है कि अगर वेस्टइंडीज जीत जाए तो भारत को ये दुआ करनी होगी की जिम्बाब्वे साउथ अफ्रीका को हरा दे।
भारत का -3.800 नेट रन रेट उन्हें परेशान कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की बड़ी हार ने उन्हें एक नुकसानदेह नेट रन रेट (NRR) दिया है, जिसका मतलब है कि सिर्फ जीत ही काफी नहीं है, बल्कि बड़े अंतर से जीतना जरूरी है। आज जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत को बड़ी जीत हासिल करनी होगी, ताकि उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें बनी रहे।
भारत बनाम जिम्बाब्वे सुपर-8 मैच से एक दिन पहले बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की प्रेस कांफ्रेंस के बाद ये तो समझ आ गया कि भारतीय टीम अगले मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करेगी। इस मैच में संजू सैमसन, ईशान किशन या अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं जिससे दो बाएं हाथ के बल्लेबाज की जगह भारत के पास बाएं-दाएं का संयोजन हो जाएगा।
हालांकि दाएं हाथ के बल्लबाज संजू भी अच्छी फार्म में नहीं हैं लेकिन उनके आने से ऊपरी क्रम में एक दाएं हाथ का बल्लेबाज हो जाएगा जिससे विपक्षी टीम को रणनीति बनाने में कुछ मेहनत करनी होगी।
अभिषेक या ईशान में एक ओपनिंग में उतरेगा, दूसरा तीसरे नंबर पर उतरेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर उतरेंगे। बीमार पिता को देखने ग्रेटर नोएडा गए रिंकू सिंह ने दो दिन अभ्यास नहीं किया। ऐसे में अगर वह बाहर रहते हैं तो तिलक वर्मा को पांचवें नंबर पर उतारा जा सकता है। वह मुंबई इंडियंस के लिए इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि मैच की परिस्थिति के हिसाब से हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे में से भी कोई पांचवें नंबर पर उतर सकता है। एकादश में वाशिंगटन सुंदर की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी तय नजर आ रही है।
चेपॉक की पिच पूरी तरह से सफेद नजर आ रही है। इस पर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। रात को ओस भी अच्छी खासी गिर रही है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।
भारत : सूर्य कुमार यादव (कप्तान), इशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर व अर्शदीप सिंह।
जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुर्रन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, मारुमनी, मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, व रिचर्ड एनगारवा।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 मैच आज चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाना है। साउथ अफ्रीका से अपने पहले सुपर-8 मैच में 76 रन से मिली हार के बाद भारतीय टीम को आज का मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। टीम का नेट रन रेट -3.80 है। ऐसे में आज का मैच करो या मरो मैच से कम नहीं होगा। वहीं, अगर दोपहर में होने वाले मैच में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो भारत के रास्ते और मुश्किल हो जाएंगे। तब हमें जिंबाब्वे से अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने की उम्मीद करनी होगी।