Feedback
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिस दामाद को ससुरालवालों ने बेटा समझा वही चोर निकला और 40 किलो चांदी, 500 ग्राम सोने पर हाथ साफ कर दिया. आरोपी ने सास, ससुर और अपनी मूक-बधिर पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया और गायब हो गया.
पीड़ित संतोष वर्मा मोहल्ला कैपथला के निवासी हैं और मुख्य बाजार में सर्राफ का कारोबार करते हैं. उनके पास सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखने का लाइसेंस भी है. संतोष वर्मा ने बताया कि उनकी इकलौती पुत्री मूक-बधिर है, जिसके कारण शादी में काफी दिक्कतें आईं. करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी का विवाह कुम्हार पूरा गांव निवासी कौशल से किया था.
40 किलो चांदी और आधा किलो सोना लेकर फरार
परिवार के अनुसार, नवीन की बुरी आदतों के चलते कुछ महीने पहले उसे घर से निकाल दिया गया था. करीब आठ दिन पहले वह दोबारा ससुराल लौटा और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हुए साथ रहने की गुहार लगाई. मानवता के नाते ससुर ने उसे घर में रहने की अनुमति दे दी.
आरोप है कि बीती रात नवीन ने धोखे से सास, ससुर और पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वो गहरी नींद में सो गए. इसके बाद उसने घर में रखे करीब 40 किलो चांदी, आधा किलो सोना और गिरवी रखे गए 300 ग्राम से अधिक सोने के जेवरात चोरी कर लिए. सुबह जब परिवार की आंख खुली तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए.
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश तेज
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले में शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी गई है. सीओ धामपुर आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू