Netflix के इस पुराने शो के Season 4 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 102.6 मिलियन व्यूज के साथ बना 'ग्रेटेस्ट वीकेंड शो' – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Netflix Greatest Weekend Binge Series: Netflix पर कई पुराने शो फिर से हिट हो जाते हैं. इन्हीं में से एक Bridgerton सीरीज है, जिसका नया Season 4 आ गया है. वीकेंड में 102.6 मिलियन व्यूज के साथ सबसे ज्यादा बिंज वॉच्ड शो बना. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Netflix पर कई ऐसे शो और फिल्में होती हैं, जो हमेशा ट्रेंडिंग बनी रहती हैं. ऐसा ही एक पुराना शो वापिस से लोगों की नजरों में आ रहा है. इस शो का नाम है- Bridgerton. यह शो रीजेंसी काल की रोमांटिक कहानियों पर आधारित है, जहां Bridgerton परिवार के हर सदस्य की लव स्टोरी दिखाई जाती है.
हाल फिलहाल में इसका नया Season 4 आ गया है, जिसके सभी एपिसोड धीरे धीरे रिलीज किए जा रहे हैं. यह शो फिर से सुर्खियां बटोर रहा है. कोई इस सीजन के हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहा है तो कोई दोबारा से ये पूरा शो देख रहा.
अब Season 4 ने नया इतिहास रच दिया है. रिलीज के महज 2 हफ्तों में ही इसने 102.6 मिलियन व्यूज (या वॉच्ड आवर्स) पार कर लिए. Netflix ने इसे अपना 'ग्रेटेस्ट वीकेंड बिंज सीरीज' कहा है, मतलब वीकेंड पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो.
Season 4 का Part 1 जनवरी के अंत में रिलीज हुआ. पहले 4 दिनों में ही इसे 39.7 मिलियन व्यूज मिले. यह Netflix के टॉप 10 में नंबर 1 पर पहुंच गया और 91 देशों में लोकप्रिय रहा है. दूसरे हफ्ते में भी यह नंबर 1 पर बना रहा, जहां इसे 23.4 मिलियन अतिरिक्त व्यूज मिले.
कुल मिलाकर यह संख्या तेजी से बढ़कर 102.6 मिलियन तक पहुंच गई. पिछले सीजन की तुलना में यह थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी बहुत शानदार है. बता दें, इस नए सीजन के आने पर शो ने कई नए दर्शक भी अपनी ओर आकर्षित किए.
इस सीजन में Benedict Bridgerton (ल्यूक थॉम्पसन) की कहानी है. वह हमेशा आजादी चाहता था, लेकिन अब वह Sophie नाम की एक लड़की से मिलता है. उनकी लव स्टोरी में सामाजिक नियम, छिपी पहचान और भावनाएं शामिल हैं. यह कहानी पहले से ज्यादा गहरी और सामाजिक मुद्दों पर बात करती है.
Bridgerton अपने खूबसूरत सेट, शानदार कपड़े और गाउन्स, अच्छा संगीत और गर्म-गर्म रोमांटिक सीन के लिए फेमस हैं. लोग इसे बिंज वॉच करते हैं, यानी एक साथ कई एपिसोड देखते हैं. Season 4 में नई जोड़ी और नई कहानी ने फैंस को फिर से जोड़ लिया है. वहीं कुछ लोग पुराने सीजन भी दोबारा देखे जा रहे हैं. Netflix के टॉप लिस्ट में पुराने सीजन भी जगह बना रहे हैं.
बता दें कि सीजन 4 का पार्ट 2 फरवरी के अंत में आएगा. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि Benedict और Sophie की कहानी कैसे पूरी होगी. यह शो Netflix के सबसे बड़े हिट्स में से एक बन गया है. 102.6 मिलियन व्यूज के साथ यह साबित करता है कि अच्छी रोमांटिक कहानियां हमेशा चलती हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News